Sasta 5G Phone: Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi A4 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। जो सिर्फ 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया एंट्री-लेवल डिवाइस है। ये लाखों यूजर्स को किफायती कीमत पर 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने में मदद करेगा। फोन को Mi.com, Amazon, Xiaomi रिटेल स्टोर और पार्टनर आउटलेट से दो कलर ऑप्शन स्टारी ब्लैक और स्पार्कल पर्पल में खरीद सकते हैं।
बेहतरीन परफॉर्मेंस
रेडमी A4 5G कई बेहतरीन फीचर्स के साथ दुनिया भर में लॉन्च हुआ है, जिसमें 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रीमियम हेलो ग्लास सैंडविच डिजाइन दिया गया है। डिवाइस में Snapdragon® 4s Gen 2 प्रोसेसर है, यह मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
प्रीमियम लुक
फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, डिवाइस फास्ट ऐप लॉन्च और बेहतर मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। इतना ही नहीं इसमें एक्स्ट्रा 8GB वर्चुअल RAM परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। हेलो ग्लास सैंडविच डिजाइन IP52 रेटिंग के साथ Durability देते हुए प्रीमियम लुक देता है, जिससे फोन धूल और हल्की छींटों से सेफ रहता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart छोड़ो! Amazon आधी कीमत पर दे रहा है Samsung का दमदार फोन, देखें कीमत और फीचर्स
इमर्सिव डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
Redmi A4 5G के बड़े 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के लिए कम्फर्टेबल व्यू ऑफर करता है। कैमरे के मामले में फोन 50MP के प्राइमरी कैमरे से लैस है जिसमें पिक्सेल-बिनिंग टेक्नोलॉजी है, जो डिफरेंट लाइट सिचुएशन में क्लियर और वाइब्रेंट तस्वीरें ऑफर करता है। 5MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल को आसानी से हैंडल करता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
डिवाइस में 5160 mAh की दमदार बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 1,999 की कीमत का 33W चार्जर शामिल है, जो जल्दी से चार्ज होने की सुविधा देता है। डिवाइस में म्यूजिक लवर्स के लिए 150% वॉल्यूम बूस्टर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है, जबकि क्विक अनलॉक के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।
कीमत और वैरिएंट
Redmi A4 5G दो वैरिएंट में उपलब्ध है जिसके 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। जबकि 4GB + 128GB वैरिएंट का प्राइस 9,499 रुपये रुपये है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines