Redmi A3x Price and Discount offer: रेडमी ने हाल ही में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A3x पेश किया है। लॉन्च होते ही इस डिवाइस पर कंपनी फ्लैट 3 हजार की छूट दे रही है। जिससे इस फोन की कीमत 6,999 रुपये हो जाती है जबकि फोन की MRP 9,999 रुपये है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर इस वक्त Flipkart Exchange Bonanza सेल जारी है जिसमें आप इस फोन पर 5 हजार रुपये तक छूट ले सकते हैं। जो कहीं न कहीं इस डील को सबसे बेहतरीन डील बना देता है। डिवाइस में बड़ी बैटरी और कई दमदार फीचर्स हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
भारत में Redmi A3x की कीमत
Redmi A3x के 3GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वैरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है लेकिन आप अभी इसे डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि 4GB RAM और 128 GB स्टोरेज की कीमत भारतीय बाजार में 7,999 रुपये है। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर मिडनाइट ब्लैक, ओशन ग्रीन, ऑलिव ग्रीन और स्टारी व्हाइट सहित तीन कलर में उपलब्ध है। डिवाइस को ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। Exchange Bonanza सेल ऑफर के तहत आप डिवाइस पर फ्लिपकार्ट से 5,039 रुपये तक बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 के लॉन्च से पहले MacBook हुआ 10 हजार रुपये सस्ता
Redmi A3x के स्पेसिफिकेशन
Redmi A3x में HD+ के साथ 6.71-इंच का बड़ा IPS LCD पैनल और 90Hz का रिफ्रेश रेट पैनल मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्टफोन माली G57 MP1 GPU के साथ Unisoc T603 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB तक LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बड़ी बैटरी है।
फोन में है AI फेस अनलॉक
स्मार्टफोन Android 14-बेस्ड MIUI स्किन पर चलता है। स्मार्टफोन को सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो बड़े Android अपडेट मिलेंगे। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 802.11 b/g/n, 4G VoLTE और GPS मिलता है। इसमें AI फेस अनलॉक के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन 8MP के प्राइमरी शूटर और QVGA ऑक्जिलरी लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन 5MP के फ्रंट कैमरा शूटर के साथ आता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines