Redmi A3 vs SAMSUNG Galaxy F04: Redmi A3 भारत में लॉन्च हो गया है A-सीरीज के तहत कंपनी के लेटेस्ट मॉडल पेश किया है। Xiaomi के सब-ब्रांड के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलती है और यह MediaTek Helio G36 SoC प्रोसेसर से लैस है। Redmi A3 तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन और तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। इसमें AI बेस्ड 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और यह 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी ऑफर करता है लेकिन इस वक्त SAMSUNG इससे भी कम बजट में तगड़े फीचर ऑफर कर रहा है। आइये पहले कीमत जानते हैं…
Redmi A3 की कीमत
नए Redmi A3 की भारत में कीमत बेस 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 7,299 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 8,299 रुपये है। किफायती हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक, लेक ब्लू और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी सेल्स 23 फरवरी से Flipkart, Mi.com और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स से शुरू होगी।
Redmi A3 के स्पेसिफिकेशन
रेडमी A3 में 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में सेल्फी शूटर को वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फिट किया गया है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है। नया रेडमी स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर से लैस है, जो 3GB रैम के साथ आता है। वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आप इसे 12GB तक बढ़ा सकते हैं।
Redmi A3 के कैमरा Features
Redmi ने Redmi A3 में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा फिट किया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
SAMSUNG Galaxy F04
दूसरी तरफ सैमसंग इससे भी कम कीमत यानी 5,999 रुपये में रेडमी से ज्यादा बेहतर फीचर ऑफर कर रहा है। सैमसंग 6 हज़ार से कम में 4 GB RAM,64 GB ROM, बेहतर 13MP + 2MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा ऑफर कर रहा है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio P35 प्रोसेसर से लैस है। इसमें भी आपको 5000 mAh बैटरी मिलती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines