Redmi 13C 5G और POCO C65 की लॉन्च से पहले तस्वीर लीक! जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Redmi 13C 5G and POCO C65 Launch Date in India: भारतीय बाजार में रेडमी 13सी 5जी और पोको सी65 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Redmi 13C 5G and POCO C65 Launch Date Price in India: रेडमी और पोको दोनों ही कंपनी के स्मार्टफोन को मिड रेंज के तहत भारत में काफी पसंद किया जाता है। जब बात आती है 10 हजार से 20 हजार रुपये के अंदर आने वाले स्मार्टफोन को खरीदने की तो सबसे पहले इन दोनों ब्रांड के फोन ही याद आते हैं। लीक जानकारी की मानें तो रेडमी 13सी 5जी और पोको सी65 की इमेज और अन्य जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। आइए दोनों फोनों के बारे में जानते हैं।
शाओमी (Xiaomi) की ओर से इसी साल जून में रेडमी 12सी (Redmi 12C) को पेश किया गया था, जिसका अपग्रेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। रेडमी 13सी 5जी के लीक के जरिए फोन के डिजाइन का पता चल रहा है जो देखने में रेडमी 12 5जी की तरह है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
लीक के मुताबिक रेडमी 13सी 55जी में 6.71-इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 1,600 x 720 पिक्सल एलसीडी पैनल स्क्रीन है। इसमें डिस्प्ले को भी अपग्रेड मिला है, अब ये 90Hz अधिकतम स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। फोन में एडवांस मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC मिलेगा।
ये फोन तीन वैरिएंट- 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB में पेश हो सकता है। इसमें सभी वैरिएंट के साथ 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। ये फोन 5000mAh बैटरी के साथ हो सकता है, जिसमें 10W से 18W तक का बैटरी चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
[Exclusive] Redmi 13C 5G 🇮🇳
Startrail Black, Startrail Silver, Startrail Green
MediaTek Dimensity 6100+
4GB/128GB
8GB/256GB UFS2.2
Dedicated MicroSD card slot
Up to 16GB RAM (including 8GB virtual RAM)
Splash and Dust Resistant design
50MP AI dual camera
6.74-inch 90Hz IPS panel… pic.twitter.com/D3cQeif9nP— Mukul Sharma (@stufflistings) December 5, 2023
पिछले महीने पोको सी65 स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च हो चुका है, जो अब भारत में लॉन्च होने के लिए भी तैयार है। आगामी फोन की जानकारी सामने आ चुकी है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार पोको C65 का भारतीय वर्जन इसी साल लॉन्च हुए वैश्विक वर्जन के समान डिजाइन का है। फोन को बैंगनी कलर ऑप्शन के साथ देखा गया है। इसके अलावा भी अन्य कलर ऑप्शन्स के साथ फोन आ सकता है।
POCO is also coming up with a budget phone soon in 🇮🇳 India!
POCO C65, as leaked by 91mobiles. Same specs as the Redmi counterpart & launched globally. Cool colour options.
Good days for those looking for phones below 10K.
Report:https://t.co/8k6sXsbJJC pic.twitter.com/1WRsMawmi3
— Ishan (@ishanagarwal24) December 5, 2023
बात करें इसके ग्लोबली स्पेसिफिकेशन्स की तो पोको सी65 में 6.74-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 1,600 x 720 पिक्सल स्क्रीन के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित MIUI 14 के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट द्वारा संचालित ARM माली-G52 2EEMC2 GPU है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। उम्मीद है कि भारत में भी इस फोन को इन्हीं खूबियों के साथ पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Year End Sale की जल्द होने वाली है शुरुआत; Headphones पर मिलेगी तगड़ी छूट!
Redmi 13C 5G and POCO C65 Price in India (Expected)
भारत में रेडमी 13 सी 5जी और पोको सी65 स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये के अंदर हो सकती है। दोनों फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं। उम्मीद है कि दिसंबर के बीच दिनों में फोन को पेश किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: