Redmi 12 5G Price in India: रेडमी ने अगस्त 2023 में भारत में Redmi 12 5G को लॉन्च किया था। कंपनी अब इस डिवाइस पर जबरदस्त छूट दे रही है। उपलब्ध ऑफर अप्लाई करने के बाद आप बजट डिवाइस को अब 10,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। ये ऑफर Amazon, Flipkart और Mi.com पर लाइव है। अगर आप 5G डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और 10,000 रुपये के बजट में फोन ढूंढ रहे हैं तो Redmi 12 5G इस वक्त बेस्ट ऑप्शन है।
Redmi 12 5G की भारत में कीमत
Redmi 12 5G ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 11,999 रुपये (4GB + 128GB) की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट पर, खरीदार Buy More, Save More ऑफर के जरिए 1,250 रुपये की छूट और चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 750 रुपये तक की छूट का दावा कर सकते हैं। अमेज़ॅन पर, खरीदार कूपन डिस्काउंट के जरिए 1,250 रुपये की छूट और बैंक ऑफर के जरिए 750 रुपये तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर भी
इस ऑफर के तहत आपको एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। कीमत को और भी कम करने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर भी देख सकते हैं। Mi.com पर, खरीदार बेस मॉडल पर 1,250 रुपये का कार्ट डिस्काउंट ले सकते हैं। खरीदार Mi एक्सचेंज के जरिए से 1,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ये दोनों ऑफर कीमत को 10,000 रुपये से कम करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
दो और वेरिएंट भी मौजूद
दूसरी ओर, स्मार्टफोन दो अन्य स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 256GB, जिनकी कीमत 12,499 रुपये और 14,499 रुपये है। Redmi 12 5G जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Redmi 12 5G के Key फीचर्स
Redmi 12 5G में 550nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.79-इंच FHD+ 90Hz डिस्प्ले, 4nm स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर, Android 13 पर बेस्ड MIUI 14, 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा मिलती है और 8MP का सेल्फी कमरा मिल रहा है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines