Redmi 11 Prime 5G Price Cut Offer: रेडमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 11 प्राइम 5जी (Redmi 11 Prime 5G) की कीमत कम हो गई है। इस साल सितंबर में रेडमी 11 प्राइम 5जी को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।
Redmi 11 Prime 5G Price, Availability & offers
रेडमी 11 प्राइम 5G दो वैरिएंट 4GB RAM + 64GB वैरिएंट में आता है जिसकी कीमत अब 12,999 रुपये हो गई है। इसके 6GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। आप फोन को नई कीमत के साथ Amazon.in वेबसाइट और mi.com पर देख सकते है।
अमेजन पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर खरीदार 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं। आप चाहें तो अधिक डिस्काउंट पाने के लिए फोन को अन्य ऑफर्स के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज डिस्काउंट ऑप्शन से इसकी कीमत और कम हो सकती है। इस ॉफोन के तीन कलर ऑप्शन- क्रोम सिल्वर, थंडर ब्लैक और मीडो ग्रीन है।
और पढ़िए –Infinix Zero Ultra 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदने पर पाएं 2500 की छूट!
Redmi 11 Prime 5G specifications
रेडमी 11 प्राइम 5G में 6.58 इंच FHD + डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रेटिंग समेत 2408 x 1080 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) और ARM Mali-G57 MC2 GPU द्वारा संचालित है। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में 512GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है। फोन Android 12 पर आधारित है जो MIUI 13 पर चलाता है।
Redmi 11 Prime 5G Camera
कैमरे की बात करें तो रेडमी 11 प्राइम 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh तक की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
और पढ़िए –Alvida 2022: कम बजट में ये हैं बेस्ट 5जी स्मार्टफोन, एक की कीमत सिर्फ 7,499 रुपये!
फोन के अन्य फीचर की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, डुअल 5G सिम स्टैंडबाय सपोर्ट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई-रेस ऑडियो शामिल है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
15 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines