Infinix Zero Ultra 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदने पर पाएं 2500 की छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Zero Ultra 5G Sale in India: इंफिनिक्स के जीरो अल्ट्रा 5जी (Infinix Zero Ultra 5G) की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। ये कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे भारतीय बाजार में 20 दिसंबर, 2022 में पेश किया गया था। फोन का सिंगल वैरिएंट ही मार्केट में उतारा गया है। फोन को अपनी पहली सेल में ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है,
इंफिनिक्स का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जीरो अल्ट्रा 5जी सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में है। इसका लॉन्च प्राइज 29,999 रुपये है। आप फोन को दो कलर ऑप्शन- Coslight Silver और Genesis Noir के साथ खरीद सकते हैं। आइए फोन की उपलब्धता और ऑफर के बारे में जानते हैं।
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। 25 दिसंबर, 2022 से प्लेटफॉर्म पर इसकी बिक्री शुरू है। ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर फोन की कीमत पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्सन के जरिए भी लिया जा सकता है, जिसकी शुरुआत 2,500 रुपये से शुरू है। हैंडसेट की कीमत को और कम करने के लिए आप चाहें तो एक्सचेंज या अन्य ऑफर का भी यूज कर सकते हैं।
इंफिनिक्स जीरो अल्ट्रा 5जी में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें Full HD+ 2400 x 1800 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। बैक में 3D टेक्सचर वाला ग्लास पैनल दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9206nm प्रोसेसर है। ये फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 के साथ आता है।
इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200MP है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। फोन में चार्जिंग के लिए 180W का Thunder Charge फीचर मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: