Redmi 11 Prime 5G Offer: 15 रुपये तक के बजट में Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। चलिए फोन पर मिल रहे ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं…
Redmi 11 Prime 5G: कीमत और ऑफर
भारत में रेडमी 11 प्राइम 5G के बेस वेरिएंट (4GB रैम और 64GB स्टोरेज) की कीमत 15,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस फोन फोन को अभी 16 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत और कम की जा सकती है।
बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank Card से पेमेंट करने पर 1000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 12,800 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ ही फोन की खरीदारी से पहले ये जरूर जांच कर लें कि फोन पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर, फ्लैट डिस्काउंट की प्राइस कम या ज्यादा हुई या नहीं।
ये भी पढ़ेंः Oppo ने लॉन्च किया नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत
इन सब के बाद आप सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर रेडमी के इस धांसू स्मार्टफोन को मात्र 699 रुपये (13,499-12,800) में अपना बना सकते हैं। है न कमाल का डील?
Redmi 11 Prime 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 11 प्राइम 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Redmi Note 12 के 4G वेरिएंट की भारत में शानदार एंट्री, कीमत 15 हजार से कम
MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
49 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines