Realme Narzo N53 special sale: रियलमी ने पिछले हफ्ते भारत में नार्जो N53 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह Helio G88 चिपसेट द्वारा संचालित है। यह फोन आज यानी 22 मई को अमेजन और Realme India की वेबसाइट पर विशेष बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। चलिए रियलमी के इस नए फोन के बारे में जानते हैं सब कुछ…
Realme Narzo N53 की स्पेशल सेल
कंपनी ने Narzo N53 को दो स्टोरेज वेरिएंट- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। दोनों फोन की कीमत क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है। देश में इस फोन की विशेष बिक्री Amazon और Realme India की वेबसाइट के माध्यम से दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे (स्थानीय समय) के बीच आयोजित की जाएगी।
विशेष बिक्री के दौरान इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 750 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज को 1,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस छूट का लाब लेने के लिए ग्राहकों को HDFC और ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
ये भी पढ़ेंः 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस OnePlus 10R पर भारी छूट, Flipkart से जल्द खरीदें
Realme Narzo N53 की खासियत
इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह Android 13 OS और Realme UI के साथ प्रीलोडेड आता है। फोन Unisoc T612 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसे 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 GB तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा जा सकता है। इसमें 6 जीबी तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी नार्जो एन 53 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 0.3-मेगापिक्सल का कैमरा यूनिट शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
जहां तक बैटरी की बात है तो यह 5,000mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है और जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines