5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस OnePlus 10R पर भारी छूट, Flipkart से जल्द खरीदें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

OnePlus 10R Bumper Discount Offer: वनप्लस का नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है। MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर के साथ आने वाला OnePlus 10R स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है। इस फोन को अभी एमआरपी से बेहद कम दाम में खरीदा जा सकता है। चलिए बताते हैं कैसे?
वनप्लस 10R (Forest Green, 128 GB) (8 GB RAM) की एमआरपी 38,999 रुपए है। लेकिन फ्लिपकार्ट अभी इसे 19% की भारी-भरकम डिस्काउंट के बाद 31,496 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही डिवाइस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसका लाभ लेकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
DBS Bank Credit Card और Kotak Credit Card EMI के साथ पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी तरह फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है। ग्राहक इस फोन को 5,249 की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः 35h प्लेबैक टाइम के साथ pTron Bassbuds NEO Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 899 रुपये
इस 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला IRIS डिस्प्ले दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 10 आर के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी है 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: