Realme Narzo 80 Lite 5G Launch Date Price in India: दिग्गज चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। एक के बाद एक किफायती फोन को लॉन्च करके ग्राहकों के बीच एक अलग भरोसा जीत रखा है। ये ही वजह भी है कि जब बात 10 से 15 हजार रुपये के स्मार्टफोन को खरीदने की आती है तब कई ग्राहकों की पसंद में रेडमी और पोको के अलावा रियलमी के फोन्स भी शामिल होते हैं। नार्जो सीरीज का विस्तार करते हुए रियलमी ने 80 लाइट 5जी फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। जबकि, कुछ जानकारी की पुष्टि भी कर दी है और कुछ फीचर्स की डिटेल्स लीक के माध्यम से सामने आ चुके हैं। आइए रियलमी नार्जो 80 लाइट की लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स और अन्य खासियत के बारे में जानते हैं।
Realme Narzo 80 Lite Launch Date in India
भारत में जल्द ही रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी लॉन्च हो सकता है। इसका टीजर जारी किया जा चुका है। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक माइक्रो साइट लाइव की गई है जिससे ये कन्फर्म हुआ है कि भारत में रियलमी नार्जो 80 लाइट खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी की लॉन्च डेट की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।
Realme Narzo 80 Lite 5G Price (Expected)
रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी की कीमत 10 हजार रुपये के अंदर हो सकती है। हालांकि, पिछली लीक का दावा है कि इस फोन के दो वेरिएंट- 4GB +128GB और 6GB + 128GB लॉन्च होंगे। इसके 4GB +128GB की कीमत 9,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है। नार्जो 80 लाइट को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस फोन के क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं।
Realme Narzo 80 Lite 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी नार्जो 80 लाइट के कुछ स्पेक्स की पुष्टि कर दी जा चुकी है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। ये फोन रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। दावे के अनुसार फुल चार्जिंग पर डिवाइस पर 15.7 घंटे के लिए यूट्यूब चला सकते हैं। जबकि, लगातार 46.6 घंटे के लिए कॉल कर सकते हैं। फोन के साथ 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
रियलमी नार्जो 80 लाइट में हाई-रिफ्रेश रेट के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। ये फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करता है। फोन के साथ 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।
ये भी पढ़ें- ASUS ROG Xbox Ally X: माइक्रोसॉफ्ट और आसुस लाया दो हैंडहेल्ड PC, गेमर्स के लिए गेमिंग का मजा होगा डबल
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines