Realme GT3: 240W फास्ट चार्जिंग का धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme GT3 Launch Date Price in India: बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन रीयलमे जीटी 3 लॉन्च किया गया है। रियलमी GT 3 पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी जीटी 2 (Realme GT 2) का उत्तराधिकारी है और ये 240W के बड़े चार्जर के साथ आता है।
और पढ़िए –OnePlus ने अपने पहले Foldable Smartphone का किया ऐलान, इस दिन होगा लॉन्च
रीयलमी जीटी 3 स्मार्टफोन में 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz 10-बिट AMOLED पैनल के साथ 1240 x 2772px पिक्सेल के साथ आता है। ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है जो 16GB तक RMA और 1TB तक स्टोरेज के साथ जुड़ता है। यह बॉक्स से बाहर Realme UI 4.0 के साथ Android 13 चलाता है।
रियलमी जीटी 3 में 10 मिनट में चार्ज हो जाने वाली है 4600mAh बैटरी है। इस फोन में एंड-टू-एंड GaN चिपसेट सपोर्ट है। इसका मतलब है कि फोन और एडॉप्टर दोनों में GaN चिपसेट है, जो 60 प्रतिशत अधिक पावर उपलब्ध होने के बावजूद चार्जर को 150W एडॉप्टर से छोटा बनाता है। ये एक कस्टम अल्ट्रा-फास्ट 12A केबल के साथ भी आता है जो चार्ज करते समय फोन को पावर देने में मदद करता है।
रियलमी जीटी 3 को पांच वैरिएंट- 8+128GB, 12+256GB, 16+256GB, 16+512GB, और 16+1TB में उपलब्ध किया जाएगा। इसकी शुरुआत कीमत $649 (लगभग 53,000 रुपये) होगी। ये पल्स व्हाइट और बूस्टर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रियलमी जीटी 3 में पीछे कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक ट्रांसलूसेंट विंडो है। इसमें 50 मैगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर है। इसके अलवा 8 मैगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मैगापिक्सल का माइक्रोस्कोप लेंस हैं। फोन के फ्रंट में 16 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: