Realme GT 3 240W Global Launch Event: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वो 28 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) में अपना रियलमी जीटी 3 लॉन्च करेगी।
MWC इवेंट हर साल की तरह इस बार भी स्पेन के बार्सिलोना में होगा। संभावाना है कि रियलमी अपने GT 3 को भारत में रियलमी GT Neo 5 के नाम से लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि रियलमी जीटी 3 (Realme GT 3 Launch Event) को 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। आइए लॉन्च होने से पहले ही सामने आई रियलमी जीटी 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंपनी द्वारा अपने एक बयान में कहा गया है कि “रियलमी नई शुरुआत के लिए संभावनाएं पैदा कर सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है। रियलमी जीटी3 के साथ, जो 240 वॉट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी-दुनिया की सबसे तेज चार्जिंग पावर के साथ आएगा, रियलमी ने लीप फॉरवर्ड टेक्नोलॉजी प्रदान करने की अपनी यात्रा का एक और माइलस्टोन पार कर लिया है।”
और पढ़िए – बस कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाला आईक्यूओओ निओ 7, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
Realme GT3 Launch Event Live Stream
रियलमी जीटी 3 लॉन्च 28 फरवरी को रात 8.30 बजे IST से शुरू होगा। लाइवस्ट्रीम देखने के लिए आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल और YouTube चैनल पर जा सकते हैं। लाइव अपडेट पाने के लिए आप नीचे एम्बेड किए गए लाइवस्ट्रीम लिंक पर भी टैप कर सकते हैं।
Realme GT 3 Specifications (Expected)
रिपोर्ट की मानें तो रियलमी जीटी 3 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले होने की संभावना है। इसके स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जिसे 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसे ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
और पढ़िए – ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन! कीमत 12 हजार रुपये से कम
बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो 240W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आएगी। ये लेटेस्ट Android 13-आधारित Realme UI 4.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है।
कैमरे की बात की जाए तो रीयलमे जीटी 3 एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेंसर और 2 MP सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines