हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 16GB रैम से लैस होगा Realme GT Neo 5 SE, इस दिन होगा लॉन्च

विज्ञापन

Realme GT Neo 5 SE: रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 एसई को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले खुलासा किया था कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। अब एक नए खुलासा में बताया गया है कि डिवाइस 16 जीबी + 1 टीबी स्टोरेज ऑप्शन में भी आएगा।

Realme GT Neo 5 SE: 16GB रैम से होगा लैस

वीबो पर आधाकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, रियलमी जीटी नियो 5 एसई में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 3.1 onboard स्टोरेज होगा। जो हुड के तहत स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ जुड़ा होगा। डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसे लेकर दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 48 घंटे तक चलेगा। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो 40 मिनट से भी कम समय में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः Lava Blaze 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर से स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि

रियलमी जीटी नियो 5 एसई में पतले बेजेल्स के साथ सेंटर-संरेखित पंच-होल कटआउट ओएलईडी डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करेगा।

Realme GT Neo 5 SE: कब होगा लॉन्च?

लॉन्चिंग डेट के बारे में बात करें तो कंपनी रियलमी जीटी नियो 5 एसई को चीन में 3 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें