Realme GT Neo 5 Launched: काफी समय से चर्चित रियलमी जीटी निओ 5 (GT Neo 5) आखिरकार लॉन्च कर दिया है। चीनी बाजार में फोन को लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें दो चार्जिंग ऑप्शन- 240W और 150W है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड शामिल हैं। आइए रियलमी जीटी निओ 5 के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Valentine Deal: 4 हजार रुपये में Vivo T1 Pro 5G फोन! जानिए कैसे?
Realme GT Neo 5 Specifications
रियलमी जीटी निओ 5 में 6.74-इंच OLED स्क्रीन डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन (2772 x 1240 पिक्सल) के साथ है। फोन में 1400 निट्स तक अधिकतम रेजोल्यूशन है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है।
Realme Gt Neo 5 Price
इसके 150W वेरिएंट को 3 स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल (8GB RAM + 256GB) की कीमत CNY 2,499 (लगभग 30,430 रुपये) है। अन्य दो मॉडल (12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 256GB) की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,870 रुपये) और CNY 2,899 (लगभग 35,300 रुपये) है।
इसके 240W वेरिएंट में दो स्टोरेज ऑप्शन है। 16GB RAM + 256GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 38,966 रुपये) है। वहीं, 16GB RAM + 1TB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (करीब 42,600 रुपये) है। फिलहाल, इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है।
Realme Gt Neo 5 Camera
रियलमी जीटी निओ 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS), 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा है
और पढ़िए –200 करोड़ रुपये का निवेश करेगा फिनटेक प्लेटफॉर्म, राज्य सरकार के साथ एमओयू किया साइन
Realme Gt Neo 5 Battery and Charging Feature
रियलमी GT Neo 5 को दो बैटरी और चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया है। इसके 150W फास्ट चार्जिंग मॉडल में 5,000mAh की बैटरी है। वहीं, इसके 240W चार्जिंग मॉडल में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। फोन के एल डिस्प्ले में 2160Hz PWM डिमिंग फीचर और पंच-होल डिजाइन दिया गया है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 hr agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
20 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
22 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
2 days agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines