5,500mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा Realme का दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT 6T 5G Launch Price and Features: Realme का आज दमदार फोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है जिसमें 5,500mAh बैटरी होगी। साथ ही फोन में 50MP OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा मिलेगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।

Realme GT 6T 5G
विज्ञापन

Realme GT 6T 5G Launch Price and Features: चीनी स्मार्टफोन मेकर Realme 22 मई यानी आज भारत में Realme GT 6T लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हैंडसेट मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहा है। Realme ने कंफर्म किया है कि डिवाइस परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट पेश करेगा। कंपनी इस इवेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम भी करेगी। आप इवेंट को ऑनलाइन कब और कहां देख सकते हैं और फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं चलिए इसके बारे में भी जानते हैं।

Realme GT 6T लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

यूजर्स 22 मई यानी आज दोपहर 12:00 बजे इवेंट को लाइव देखने के लिए रियलमी इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। आप वीडियो को यूट्यूब चैनल के ‘लाइव’ टैब में भी देख सकते हैं। अगर आप लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होते ही नोटिफिकेशन लेना चाहते हैं, तो आप पहले से ‘Notify me’ बटन पर क्लिक करके नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं। इवेंट को आप निचे दी गई वीडियो से भी लाइव देख सकते हैं…

Advertisment

Realme GT 6T के स्पेसिफिकेशन

Realme GT 6T में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। फोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000nits पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। डिवाइस में Snapdragon 7+ Gen 3 के अलावा एड्रेनो 732 GPU हो सकता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलेगा।

विज्ञापन

GT 6T में 120W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी भी मिलेगी। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP OIS प्राइमरी, रियर पर 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP सेल्फी लेंस मिलता है। डिवाइस वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए एक यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आएगा।

Realme GT 6T की भारत में कीमत

लीक्स रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डिवाइस 31,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि बताई गई कीमत बेस, टॉप या किसी अन्य मिड-वेरिएंट की है। यह Realme.com और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

ये प्रोडक्ट्स भी होंगे लॉन्च

Realme GT 6T 5G के अलावा, Realme आज बड्स एयर 6 और बड्स वायरलेस 3 नियो लॉन्च करने के लिए तैयार है। Realme बड्स एयर 6 में 12.4 मिमी ड्राइवर, 50dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), छह-माइक ENC सेटअप और 55ms सुपर लो लेटेंसी मोड मिलेगा। वायरलेस 3 नियो में साउंड के लिए 13.3mm डायनामिक बेस ड्राइवर होंगे और इसकी शुरुआती कीमत 1,299 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ