Realme GT 6 Launch Date Price in India: गेम खेलने के लिहाज से बेहतरीन फोन की तलाश है या फिर शानदार कैमरा फीचर वाला फोन आप देख रहे हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में जल्द ही एक फ्लैगशिप फोन आ रहा है, जो अपनी कीमत के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स के सपोर्ट में आ सकता है।
पिछले दिनों ही रियलमी इंडिया की ओर से आगामी रियलमी जीटी 6 की लॉन्च डेट का ऐलान भी कर दिया जा चुका है। जैसे-जैसे फोन (Gaming Smartphone under 30000) की लॉन्चिंग करीब आ रही है वैसे-वैसे इसके फीचर्स और स्पेक्स का भी खुलासा हो रहा है। आइए आपको रियलमी जीटी 6 की लॉन्च डेट, संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Realme GT 6 Launch Date in India
रियलमी जीटी 6 स्मार्टफोन 20 जून 2024 को भारत में लॉन्च होगा। चीन बाजार में रियलमी जीटी निओ 6 को मई में लॉन्च किया किया गया था, जो कि भारत में पेश होने वाला रियलमी जीटी 6 का रिबैज्ड वर्जन होगा। लॉन्च से पहले ही रियलमी जीटी 6 का कलर और अन्य स्पेक्स माइक्रोसाइट के माध्यम से रियलमी और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर देखे जा रहे हैं।
Realme GT 6 Flagship Smartphone Price (Expected)
अभी तक रियलमी की ओर से कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, चीन में उपलब्ध रियलमी जीटी 6 नियो की कीमत 12 जीबी रैम+ 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए CNY 2,099 यानी करीब 24,200 रुपये है। वहीं, 16 जीबी रैम+ 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए CNY 2,399 यानी करीब 27,500 रुपये है। इस फोन का रिबैज्ड वर्जन होने के कारण रियलमी जीटी 6 भी 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच आ सकता है।
हो सकता है गेमिंग के मामले में शानदार
आगामी रियलमी जीटी 6 फोन एक अच्छी बैटरी लाइफ, कूलिंग सिस्टम, चिपसेट समेत कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। अधिक समय तक गेम खेलने के बाद भी फोन में हीटिंग की समस्या नहीं होगी। आप फोन को बिना ज्यादा गरम होने की टेंशन लिए घंटों इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें डुअल वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस सपोर्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- OPPO F27 Pro Plus: लॉन्च से पहले कीमत से लेकर अन्य जानकारी लीक
Realme GT 6 Specifications
बात करें अन्य खासियत की तो रियलमी जीटी 6 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। फोन के साथ AI फीचर भी मिलेगा, जो कई तरह से यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है। उम्मीद है कि ये फोन 6.78-इंच फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।
वहीं, कैमरे की बात करें तो फोन के बैक साइड आपको डुअल कैमरा सेटअप और दो फ्लैश लाइट मिलेगा। फोन के पीछे की तरफ OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। इसके आगे सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो रियलमी जीटी 6 में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी की ओर से पहले ही जानकारी देते हुए दावा किया गया है कि फोन की बैटरी सिर्फ 10 मिनट के अंदर 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगी। जबकि, 28 मिनट में आप फोन को 0 से 100% तक चार्ज कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Vi के 5 सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च, वैलिडिटी के साथ कई बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines