Realme Days Sale: सस्ते में रियलमी फोन को खरीदने का आखिरी मौका! इन स्मार्टफोन पर भारी छूट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme Days Sale 2023: क्या आप रियलमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? या फिर आपके विश लिस्ट में पिछले काफी समय से रियलमी का कोई फोन है? तो अब इसे खरीदने का सही समय आ गया है।
दरअसल, रियलमी डेज सेल में पिछले कई दिनों से लाइव है। इस दौरान फोनों पर भारी छूट मिल रही है और ग्राहकों को असल कीमत से कम में फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि रियलमी डेज सेल कब तक है और किन फोन पर छूट मिल रही है।
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 मई 2023 से रियलमी डेज सेल चल रही है। हालांकि, 16 मई 2023 को रियलमी डेज सेल समाप्त हो रही है। ऐसे में आपके पास सस्ते में फोन खरीदने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं।
रियलमी सी55 को सेल के दौरान कम कीमत में खरीदने का मौका है। इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये की जगह कम में मिल रहा है। इस फोन पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके बाद फोन 13,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्टेड है।
रियलमी सी30 को सेल के दौरान कम कीमत में खरीदने का मौका है। इसका 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये की जगह कम में मिल रहा है। इस फोन पर 2500 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके बाद फोन 5,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्टेड है।
रियलमी सी33 2023 को सेल के दौरान कम कीमत में खरीदने का मौका है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये की जगह कम में मिल रहा है। इस फोन पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है जिसके बाद फोन 9,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्टेड है।
सेल के दौरान लिस्टेड कीमत से फोन को कम में खरीदने के लिए आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर को भी अप्लाई कर सकते हैं। सफलता पूर्वक अप्लाई होने पर इसकी कीमत पर आप अधिक छूट पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: