Realme C55 Smartphone की इस दिन होगी भारत में एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C55 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी बहुत जल्द अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन- रियलमी सी55 भारत में पेश करने वाला है। भारत से पहले ये फोन इंडोनेशिया में 7 मार्च को लॉन्च हो चुका है जिसकी बिक्री भी 8 मार्च से शुरू है।
हालांकि, कंपनी का लेटेस्ट सी सीरीज डिवाइस अब भारत में आने के लिए भी तैयार है। कंपनी की ओर से इसे लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आइए रियलमी सी55 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, उपलब्धता और कुछ फीचर्स के बारे में जानते हैं।
रियलमी ने भारत में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से पुष्टि की है कि ब्रांड की प्लानिंग 21 मार्च 2023 को दोपहर 12:30 बजे रियलमी सी55 स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। फ्लिपकार्ट और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन को उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन का एक माइक्रो पेज लाइव है।
Photography, music, gaming, and streaming, witness the complete entertainer! #EntertainmentKaChampion is coming to blow you away and take you on a ride of endless entertainment. The #realmeC55 is launching on 21st March, at 12:30 PM.
Know more: https://t.co/NLwVMVJ7PP pic.twitter.com/HOknWTu71o
— realme (@realmeIndia) March 14, 2023
रियलमी सी55 स्मार्टफोन में 6.72 इंच का 392 पीपीआई डिस्प्ले हो सकता है, जो आईपीएस एलसीडी90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में 16GB डायनेमिक रैम भी होगी जो कि सेगमेंट में दी जाने वाली सबसे ज्यादा रैम भी होगी।
64MP AI मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च होगा जिसे इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेजोल्यूशन वाला कैमरा माना जाता है। ये पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड को भी सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 33W फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट के साथ आ सकती है। कहा जा रहा है कि यूजर्स सिर्फ 29 मिनट में डिवाइस को 50% तक चार्ज कर पाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: