Realme C55 Sale: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी C55 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल 28 मार्च को शुरू हुई थी। सेल के पहले दिन ग्राहकों ने इस फोन की जमकर खरीदारी की है। सेल शुरू होने के कुछ ही घंटों में ही इस मोबाइल फोन के 100,000 से अधिक यूनिट्स बिक गए हैं।
5 घंटे में बिक गए 100,000 से अधिक यूनिट्स
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि फोन की सेल शुरू होने के महज 5 घंटे में 100,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो एक बड़ी सफलता को दर्शाता है। इसके सथ ही कंपनी नए ये भी बताया है कि C55 मॉडल को 66,000 से अधिक प्री-ऑर्डर भी मिले थे, जो कि स्मार्टफोन की Realme C सीरीज के डिवाइस के लिए अब तक का सबसे अधिक था।
Realme C55: क्या है कीमत?
डिवइस की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने Realme C55 को तीन- (4GB + 64GB / 6GB + 64GB / 8GB + 128GB) कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। बेस मॉडल फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और चुनिंदा बैंक कार्डस पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। नीचे तीनों मॉडल की कीमत दी गई है, यह कीमत फ्लिपकार्ट पर है।
4GB + 64GB- 10,999 रुपये
6GB + 64GB- 11,999 रुपये
8GB + 128GB- 13,999 रुपये
ये भी पढ़ेंः Redmi 12C भारत में कल होगा लॉन्च, यहां जानें फीचर्स, कीमत सहित हर जानकारी
ऐसे हैं Realme C55 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन के स्क्रीन की साइज 6.72 इंच है, जो एक FHD+ LCD पैनल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के रियलमी सी55 में 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हैंडसेट MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी फीचर्स (Realme C55 Connectivity Features)
कंपनी इस फोन के लिए 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी और इन द बॉक्स एक्सेसरीज के लिए 6 महीने की वारंटी ऑफर करती है। कुल मिलाकर कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहतर स्मार्टफोन हो सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines