Redmi 12C भारत में कल होगा लॉन्च, यहां जानें फीचर्स, कीमत सहित हर जानकारी
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Redmi 12C Launch Price In India: रेडमी अपने नए स्मार्टफोन Redmi 12C को भारत में कल यानी 30 मार्च, दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में दस्तक देने वाला है। यह अपकमिंग फोन धांसू फीचर्स से लैस होगा इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 6.7 इंच का बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यहां हम आपको तस्वीरों के जरिए रेडमी 12C के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देंगे।

लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर जारी इसके पोस्टर से पता चलता है कि इस आगामी स्मार्टफोन का डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का होगा।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी भी देने की योजना बनाई है। जारी तस्वीर से पता चलता है कि इसमें 5,000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलेगी।


फोन में 5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, जो कुल रैम को 11GB तक बढ़ा देती है। इससे यह भी पता चलता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 6GB रैम के साथ पेश करेगा।

रेडमी ने इस स्मार्टफोन को शानदार लुक में पेश करने की भी काफी कोशिश की है। दिखने में यह फोन बेहद ही कमाल का लग रहा है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिए जाने की पुष्टि की है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक AI कैमरा शामिल है। कुल मिलाकर यूजर्स इस फोन बेहतरी फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

यह अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस होगा।

कंपनी ने इस रेडमी 12C की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन जारी पोस्टर से पता चलता है कि यह मार्केट में 10 हजार रुपये से कम दाम में उपलब्ध होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: