Realme 13 Series Price in india: रियलमी 13 Pro सीरीज के बाद, चीनी स्मार्टफोन मेकर ने भारत में Realme 13 सीरीज लॉन्च कर दी है। Realme 13 5G सीरीज में Realme 13 और Realme 13+ 5G शामिल हैं और इनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। कंपनी नए मिड-रेंज फोन के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का वादा कर रही है। Realme 13 और Realme 13+ 5G के बारे में चलिए विस्तार से जानें…
Realme 13 के स्पेसिफिकेशन
सीरीज के एंट्री-लेवल फोन में 6.72-इंच का बड़ा FHD+ IPS LCD पैनल मिलता है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ MediaTek डाइमेंशन 6300 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बड़ी बैटरी है। कैमरे के मामले में स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी शूटर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है। इसमें पंच-होल कटआउट के साथ 16 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।
Realme 13+ स्पेसिफिकेशन
वहीं, Realme 13+ को 6.67-इंच FHD+ AMOLED पैनल के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंशन 7300 एनर्जी चिपसेट के साथ-साथ 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज से लैस है। Realme 13+ 5G 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन 50 MP Sony LYT-600 प्राइमरी शूटर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 2 MP सेकेंडरी शूटर के साथ आता है। Realme 13+ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
Realme 13, 13+ कीमत
Realme 13 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB रैम और 256GB की कीमत 19,999 रुपये है। Realme 13+ 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB वैरिएंट के लिए 22,999 रुपये से शुरू होती है।
8GB रैम और 256GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है। प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के साथ-साथ डिस्काउंट और 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
14 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
15 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
18 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines