Realme 11X 5G: नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज ब्रांड रियलमी ने हाल ही में अपना 11X 5G स्मार्टफोन को पेश किया है, जो धांसू फीचर्स से लैस आता है। कंपनी का यह एक बजट स्मार्टफोन है। यहां हम इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8 जीबी ऑनबोर्ड रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम से जोड़ा गया है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
कैमरे की बात करे तो रियलमी 11 एक्स 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक AI कैमरा शामिल है। वहीं, इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है, जिससे बेहतर सेल्फी खिंचा जा सकता है।
29 मिनट में होगा 50 फीसदी चार्ज
फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। चार्जिंग स्पीड को लेकर कंपनी दावा करती है यह महज 29 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः 20 हजार से कम के ये धांसू 5 स्मार्टफोन आपको बना देंगे दिवाना, जानें फीचर्स से लेकर सब कुछ
कनेक्टिविटी के लिए रियलमी के इस फोन में वाईफाई – 4 (802.11 b/g/n), हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ – v5.2, और 5G, 4G, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। हैंडसेट एंड्रॉयड v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है।
Realme 11X 5G की भारत में कीमत
भारत में यह स्मार्टफोन आज यानी 23 अगस्त, शाम 5:30 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। डिवाइस को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर शुरु होगी। कंपनी पहली सेल में फोन पर बैंक ऑफर भी दे रही है। ग्राहक एचडीएफसी, एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करके 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines