Realme 11 Pro Plus Launch Date in India: पिछले कुछ समय से रियलमी 11 प्रो सीरीज की कई लीक डिटेल्स सामने आ रही है। इस सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल में रियलमी 11 प्रो (Realme 11 Pro) और रियलमी 11 प्रो प्लस (Realme 11 Pro +) है। दोनों के बारे में लीक से अब तक काफी कुछ पता चला है।
हाल ही में गीकबेंच की लिस्टिंग ने सुझाव दिया था कि रियलमी 11 प्रो+ मॉडल नाम MT6877V/TTZA प्रोसेसर के साथ एक चिपसेट द्वारा संचालित होगा। बताया जा रहा है कि ये फोन मीडियाटेक के नए डाइमेंशन 7050 SoC के साथ 12GB रैम में हो सकता है। वहीं, अब इसका लाइव इमेज लीक हो गया है जिससे फोने के डिजाइन का भी पता चलता है।
ये भी पढ़ेंः 26 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा 80W चार्जिंग सपोर्ट वाला OnePlus का फोन! जल्द खरीदें
Realme 11 Pro Series की लॉन्च डेट
रियलमी 11 प्रो सीरीज की लॉन्चिंग की बात करें तो रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस 9 मई 2023 को चीन में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की डिटेल्स आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है।
रियलमी 11 प्रो प्लस की कथित लाइव इमेज लीक
फोन को सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया गया है जिससे कुछ खास डिटेल्स का संकेत मिलता है। टिप्सटर इवान ब्लास ने अब रियलमी प्रो 11+ की एक कथित लाइव इमेज लीक की है। टिप्सटर ने लॉन्च से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर पर कथित रियलमी 11 प्रो प्लस फोन की एक लाइव इमेज शेयर की है, जिससे डिजाइन का पता चलता है।
रियलमी 11 प्रो प्लस का डिजाइन लीक
शेयर की गई लाइव इमेज से रियलमी 11 प्रो प्लस के डिजाइन का पता चलता है। इमेज उन डिजाइन फीचर्स को रिस्टोर्ड करती है जो पहले की रिपोर्ट और आधिकारिक टीजर ने सुझाई थीं। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर लीची-टेक्सचर्ड लैदर बैक डिजाइन दिया गया है। इसमें एक उठा हुआ, गोलाकार, काला कैमरा मॉड्यूल तीन रियर कैमरा के साथ एक एलईडी फ्लैश दिखाई देता है, जिसमें प्राथमिक सेंसर एक छोटे सुनहरे घेरे के अंदर रखा गया है।
रियलमी 11 प्रो सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 11 प्रो सीरीज का सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि कुछ स्पेसिफिकेशन (Realme 11 Pro Series Specs Leaked) भी सामने आए हैं। जबकि, कंपनी की ओर से कुछ स्पेक्स की पुष्टी कर दी गई है। रियलमी ने घोषणा की थी कि रियलमी प्रो 11+ में 61-डिग्री वक्रता और 120Hz की ताज़ा दर के साथ 6.7-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। टीजर में कहा गया है कि फोन में अल्ट्रा-स्लिम 2.33mm वाइड चिन होगा।
ये भी पढ़ेंः Upcoming Smartphones: मई में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक जबरदस्त फोन, देखें लिस्ट
इसके अलावा कंपनी ने पहले पुष्टि की थी कि सीरीज तीन कलर ऑप्शन के साथ होगी। रियलमी 11 प्रो सीरीज के एस्ट्रल ब्लैक, ओएसिस ग्रीन और सनराइज बेज कलर ऑप्शन होंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines