Realme 11 Pro 5G: कम कीमत पर एक नया दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए रियलमी का 11 प्रो 5जी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस (Indipendance Day 2023) के अवसर पर शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन बंपर ऑफर मिल रहा है। 100MP कैमरा वाले इस फोन को आप महज 899 रुपये में अपना बना सकते हैं।
Realme 11 Pro 5G पर भारी-भरकम छूट
फ्लिपकार्ट पर रियलमी 11 प्रो 5जी के बेस वेरिएंट (8GB+128 GB) को 7% डिस्काउंट के बाद 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी असली कीमत 25,999 रुपये है। इतना ही नहीं डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस के तहत 21,100 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसका पूरा लाभ लेकर आप इस फोन को मात्र 899 रुपये (₹23,999-₹21,100) में अपना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः स्लो है आपका फोन? बिना देर किए फॉलो करें ये टिप्स, फिर बोलेंगे वाह!
बैंक ऑफर
- फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड टी एंड सी पर बैंक ऑफर 5% कैशबैक
- एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर बैंक ऑफर ₹1000 की छूट।
- एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर बैंक ऑफर ₹1000 की छूट।
- फोन को ₹4,000/माह की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी 11 प्रो 5जी Dimensity 7050 Processor से लैस है, जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाले कैमरे। फोटोग्राफी के लिए इस 5G स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 100MP के मेन कैमरा के साथ एक 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Front Camera है।
यह भी पढ़ेंः 8GB रैम के साथ मोटोरोला का ये दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत मात्र 8999 रुपये
डिवाइस में 5000mAh की Lithium-ion Polymer Battery मिलता है, जो लंबी बैटरी बैकअप प्रदान करता है। इस फोन में आपको 6.7 inch का Full HD+ OLED Display मिलेगा। यह डिस्प्ले 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 950 nits पीक ब्राइटनेस और 120 Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
यह Wi-Fi 5, टाइप C ऑडियो जैक, v5.2 ब्लूटूथ वर्जन और 5G, 4G VoLTE, 4G LTE, WCDMA, GSM नेटवर्क सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines