How to Fast Mobile: स्लो है आपका फोन? बिना देर किए फॉलो करें ये टिप्स, फिर बोलेंगे वाह!

How to Fast Mobile

How to Fast Mobile

How to Fast Mobile: आज के समय में हर व्यक्ति के लिए मोबाइल फोन शरीर का एक पार्ट बन चुका है। पूरी उम्मीद है कि आप भी एक स्मार्टफोन यूज करते होंगे। लेकिन कई बार आपने ये महसूस किए होंगे कि आपका फोन अचानक स्लो हो जाता है या हैंग करने लगता है जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे फॉलो कर के आप अपने फोन को फास्ट और स्मूथ बना सकते हैं।

मोबाइल फोन को फास्ट रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो (How to Fast Mobile?)

स्टोरेज क्लियर करें: अनावश्यक ऐप्स, फोटो, वीडियो और फाइलों को डिलीट करें, ताकि स्टोरेज स्पेस खाली हो और फोन की परफॉर्मेंस में सुधार हो।

Cache क्लियर करें: ऐप्स का Cache नियमित अंतराल पर क्लियर करें। सेटिंग्स, ऐप्स/एप्लिकेशन मैनेजर में जाकर अलग-अलग ऐप्स का Cache क्लियर किया जा सकता है।

बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें: बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद करें। ऐप्स मेनू में जाकर उन्हें स्वाइप करके बंद कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर अपडेट करें: नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करते रहें, क्यों कि ये फोन प्रदर्शन और सुरक्षा में सुधार करता है।

अनावश्यक विजेट्स (widgets) को बंद करें: होम स्क्रीन पर ज्यादा विजेट्स का मतलब है कि फोन की स्पीड धीमी हो सकती है।

बैटरी सेवर मोड: बैटरी सेवर मोड को एक्टिवेट करके बैकग्राउंड प्रोसेस को कम करें, जिससे फोन का प्रदर्शन बेहतर हो जो सकता है।

बैकग्राउंड डेटा को लिमिट करें: सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड डेटा उपयोग को लिमिट करें, ताकि ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा का इस्तेमाल कर सकें।

रीसेट करें: अगर सब कुछ फेल हो जाए तो फोन को रिसेट करें। लेकिन इससे पहले बैकअप बना लें, ताकी आपका डेटा आपके पास रहे।

नोटः ध्यान देने की बात है कि हर फोन अलग होता है, इसलिए ये टिप्स हर फोन पर बिल्कुल सही नहीं हो सकते। कभी-कभी प्रोफेशनल मदद लेना भी बेहतर हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ