Realme 11 Pro 5G Series Launch Date: भारत में बहुत जल्द रियलमी 11 प्रो 5जी सीरीज लॉन्च होने वाला है। इसके सीरीज में रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके लाइनअप में मई की शुरुआत में रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो+ मॉडल को चीन में लॉन्च किया था।
Realme 11 Pro 5G Series जल्द होने वाला है लॉन्च
फोन टॉप पर Realme UI 4.0 कस्टम स्किन के साथ एंड्रॉइड 13 चलाते हैं और हाई-स्पीड मीडियाटेक डायमेंसिटी SoCs द्वारा संचालित होते हैं। ये फोन 5,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट के साथ आने के लिए तैयार है। फ्लिपकार्ट ने रियलमी 11 प्रो सीरीज का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। साथ ही फोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टी भी की है।
ये भी पढ़ेंः Motorola Edge 40 की प्री बुकिंग शुरू, ऑफर्स से सिर्फ इतने में खरीदने का मौका!
Realme 11 Pro 5G Series की कीमत
भारत में रियलमी 11 प्रो सीरीज कितनी कीमत के साथ आएगा। इस बारे में फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, चीन में पहले से मौजूद वेरिएंट की कीमत के आसपास भारतीय वेरिएंट हो सकता है।
Realme 11 Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,699 (करीब 20,000 रुपये) है, जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (करीब 24,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये) है।
Realme 11 Pro+ के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (करीब 24,000 रुपये) है। जबकि, इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,299 (करीब 27,000 रुपये) और हाई-एंड 12GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (करीब 30,000 रुपये) है।
ये भी पढ़ेंः Tecno Camon 20 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, इन फीचर्स के साथ होगी तीन फोन की एंट्री!
Realme 11 Pro 5G Series के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी में कुछ-कुछ फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले है। इनमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7000-सीरीज चिपसेट द्वारा संचालित होने की भी उम्मीद है।
रियलमी 11 प्रो 5जी और रियलमी 11 प्रो प्लस में 5,000mAh की बैटरी यूनिट होने की भी उम्मीद है। हालांकि, दोनों में चार्जिंग सपोर्ट अलग-अलग होगा। रियलमी 11 प्रो 5जी में 67W फास्ट चार्जिंग और रियलमी 11 प्रो प्लस 5जी में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
रियलमी 11 प्रो+ 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर शामिल होगा। जबकि, रियलमी 11 प्रो 5जी में 100MP का प्राइमरी सेंसर के साथ दो अन्य 2MP सेंसर रियर कैमरा होने की उम्मीद है। दोनों मॉडल में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
6 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
8 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines