Realme 11 Pro 5G Launch Price In India: रियलमी ने आखिरकार भारत में रियलमी 11 प्रो सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। लाइनप में दो मॉडल Realme 11 Pro और Realme 11 Pro + शामिल हैं। यहां हम रियलमी 11 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत सहित सभी जानकारियां दे रहे हैं।
Realme 11 Pro 5G की क्या है कीमत?
ब्रांड ने रियलमी 11 प्रो 5जी को भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया है जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है। डिवाइस की बिक्री 16 जून से शुरू होगी। ग्राहक इसे Realme.com, Flipkart.com और रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे।
Realme 11 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 nits पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 एसओसी द्वारा संचालित है जिसे 12 जीबी तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ेंः Meta Verified अब भारत में उपलब्ध, ऐसे पाएं Instagram और Facebook पर ब्लू टिक
कंपनी ने इस फोन को पावरफुल 5000mAh की बैटरी के साथ पेश की है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप अपने डिवाइस को जल्दी से रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही शानदार बैटरी लाइफ मिलेगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इमर्सिव ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर हैं।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 100 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
56 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines