Meta Verified अब भारत में उपलब्ध, ऐसे पाएं Instagram और Facebook पर ब्लू टिक
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Meta Verified in India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब कमाई का एक नया जरिया या कहें कि लोगों को वेरिफाई का ठप्पा देने के लिए जेब ढीली करनी होगी। माइक्रो ब्लॉगिंग ट्विटर अकाउंट के बाद मेटा ने भी वेरिफिकेशन्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर दिया है।
हालांकि, कंपनी इसे पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स के लिए पेश कर चुकी है, लेकिन अब भारतीय यूजर्स के लिए भी मेटा वेरिफाई को उपलब्ध कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि मेटा वेरिफाई की कीमत, उपलब्धता और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
मेटा वेरिफाई के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स अपनी पहचान वेरिफाई करवा सकते हैं। कीमत की बात करें तो भारत में iOS और Android यूजर्स के लिए वेरिफाई के लिए हर महीने 699 रुपये का भुगतान करना होगा। यूजर बाद की तारीख में वेब पर भी वेरिफाई कर सकेंगे।
मेटा वेरिफाई की सदस्यताकर्ता को वेरिफाई बैज, प्रतिरूपण से सक्रिय सुरक्षा और अकाउंट सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इसे अभी बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में बिजनेस यूजर्स अकाउंट के लिए भी मेटा वेरिफाई उपलब्ध हो सकेगा।
मेटा ने अपने एक नोट में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रारंभिक परीक्षण के बाद से उन्होंने “सीखने के आधार पर कुछ समायोजन किए हैं, जिसमें बढ़ी हुई पहुंच को हटाना भी शामिल है।” ये भारत के लिए भी दृष्टिकोण होगा, नोट में कहा गया है कि सदस्यता में जोड़ने के लिए नए तत्वों का पता लगाया जा रहा है।
वेरिफिकेशन के दौरान यूजर को अपनी सरकारी आईडी को जमा करना होगा। जब तक सरकारी आईडी आवेदन किए जा रहे फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल नाम और फोटो से मेल नहीं खाती, तब तक वेरिफाई नहीं हो पाएगा। अगर वेरिफिकेशन अस्वीकार कर दिया जाता है, तो भुगतान की गई राशि वापस कर दी जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: