Realme 10T 5G Launch Date Price India: हैंडसेट निर्माता कंपनी रियलमी ने ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 10टी 5जी लॉन्च कर दिया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट जैसे फीचर्स वाला ये स्मार्टफोन थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। आइए रियलमी 10टी 5जी की कीमत से लेकर फीचर्स तक विस्तार से जानते हैं।
Realme 10T 5G Price
रियलमी के इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 6999 (करीब 16,700 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 8999 (करीब 21,000 रुपये) है। इस डिवाइस को इलेक्ट्रिक ब्लू और डैश ब्लू शेड्स में खरीदा जा सकता है। संभावना है कि इसे जल्दी ही भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है।
और पढ़िए – WhatsApp चलाने का मजा बढ़ेगा दुगना! जल्द आ रहा है नया चैट अटैचमेंट मेन्यू
Realme 10T 5G Specifications
- डिस्प्ले: रियलमी के इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन डिस्प्ले है, जो 400 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
- चिपसेट: इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 ऑक्टा-कोर 5जी प्रोसेसर है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली जी57 एमसी2 जीपीयू है।
- रैम और स्टोरेज: फोन में डायनामिक रैम फीचर है, जिसकी मदद से 16जीबी तक रैम बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है।
और पढ़िए – iPhone 13 हुआ बेहद सस्ता! सिर्फ 30 हजार में मिल रहा है 128GB वेरिएंट, ऐसे पाएं 39 हजार तक की छूट
- सॉफ्टवेयर: Android 12 पर आधारित ये लेटेस्ट फोन Realme UI 3.0 पर काम करता है।
- कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, 5जी, ग्लोनास, वाई-फाई, ओटीजी, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। पावर बटन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- बैटरी क्षमता: फोन में जान फूंकने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, आपको बता दें कि ये फोन 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।
- कैमरा: इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरे, 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर और 4cm मैक्रो कैमरा सेंसर है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
38 mins agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines