Realme 10 Pro Plus की पहली सेल शुरू, ऐसे पाएं 26 हजार का फोन सिर्फ 7499 रुपये में!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme 10 Pro Plus Price Discount & Offers: हालही में रियलमी ने अपने 10 प्रो सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इसमें रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस को शामिल किया गया है। रियलमी 10 प्रो प्लस एक मिड रेंज फोन है जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है और अपनी पहली सेल में ही फोन काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर 14 दिसंबर दोपहर 12 बजे से रियलमी 10 प्रो प्लस की सेल लाइव है। यहां पर रियलमी 10 प्रो प्लस पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके तहत फोन को 26 हजार रुपये की जगह सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
कीमत और उपलब्धता की अगर बात करें तो रियलमी 10 Pro Plus के 6GB रैम वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। हालांकि, इसके 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। फोन के तीन कलर ऑप्शन्स- डार्क मैटर, नेबुला ब्लू और हाइपरस्पेस गोल्ड हैं।
वैसे तो रियलमी 10 प्रो प्लस के दोनों रैम वैरिएंट छूट के साथ उपलब्ध हैं लेकिन आज हम आपको इसके 6GB रैम वैरिएंट की डील बता रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 26 हजार है। फ्लिपकार्ट पर इसे 3 प्रतिशत छूट के बाद 24,999 रुपये में लिस्ट किया है।
इसके अलावा 1000 रुपये का बैंक ऑफर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जो चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर पाया जा सकता है। ऐसे में फोन की कीमत आपके लिए 2000 रुपये सस्ती यानी 23,999 रुपये पड़ सकती है।
रियलमी 10 प्रो प्लस पर भारी छूट पाने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना होगा, जो फ्लिपकार्ट पर 17,500 रुपये की छूट के साथ है। इसका फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को अपना ऐसा स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन के साथ हो। अगर इस तरह का फोन आप एक्सचेंज करते हैं तो 17500 रुपये की छूट के बाद फोन की कीमत आपके लिए केवल 7,499 रुपये पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: