RBI UPI Payment Offline Feature: भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई पेमेंट को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिससे लोगों को फायदा हो सकता है। 10 अगस्त, गुरुवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यूपीआई के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। इसके साथ ही यूपीआई को एक बड़ा अपग्रेड भी मिला है।
दरअसल, डिजिटल भुगतान के लिए भारत की लोकप्रिय यूपीआई को कई नए फीचर्स के साथ एक बड़ा अपग्रेड मिल रहा है। इन्हें कन्वर्सेशनल पेमेंट्स द्वारा टाइटल दिया गया है, जो एआई-संचालित सिस्टम (AI-powered systems) के साथ चैट करके पेमेंट करने का एक नया तरीका है।
डिजिटल भुगतान को बढ़ाने के लिए कंटिंग एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लक्ष्य के साथ एनपीसीआई ने यूपीआई पर ‘कन्वर्सेशनल पेमेंट्स’ (Conversational Payments) शुरू करने का प्लान बनाया है, जिससे यूजर सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में पेमेंट करने के लिए एआई-संचालित सिस्टम के साथ बातचीत में शामिल हो सकेंगे।
हिन्दी, अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं में होगा उपलब्ध
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कन्वर्सेशनल पेमेंट्स फीचर को सिर्फ स्मार्टफोन के लिए नहीं बल्कि फीचर फोन को भी सपोर्ट करेगा। इसके जरिए देशभर में डिजिटल को बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। भारत में इसे पहले हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध किया जाएगा, जिसके बाद अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसे उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एनपीसीआई को आरबीआई से निर्देश मिलेंगे।
ये भी पढ़िए- Netflix की तरह ये OTT प्लेटफॉर्म भी करने जा रहा है ‘वन पासवर्ड वन यूजर’ नियम, जानिए कब तक होगा लागू
ऐसे होगा लोगों को फायदा
RBI ने ऑफलाइन मोड में यूपीआई लाइट (UPI Lite) के लिए प्रति लेनदेन सीमा बढ़ा दी है। इसके तहत ऑफलाइन लेनदेन अब 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये का भी प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में आरबीआई, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) और यूपीआई लाइट के साथ ऑफलाइन मोड में छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान के लिए 200 रुपये प्रति लेनदेन और 2000 रुपये प्रति भुगतान साधन की सीमा तय की है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines