Raksha Bandhan 2023: पूरे देशभर में 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास त्योहार में बहन अपने भाई को राखी बांधती है। इस दिन भाई अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन को रक्षाबंधन के अवसर पर एक खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।
जैसा कि आप जानते हैं स्मार्टफोन आज के समय में लगभग सभी लोगों के लिए एक जरूरी सामान हो गया है। मोबाइल फोन के बिना जीवन अधूरा सा लगता है। ट्रेन की टिकट बुक करनी हो या फिर मूवी टिकट, मोबाइल के माध्यम से ये सभी काम कुछ ही मिनटों में घर बैठे हो रहे हैं। इतना ही नहीं आज के समय में विद्यार्थियों के लिए स्मार्टफोन एक आवश्यक गैजेट हो गया है। कुल मिलाकर आज के समय में आप लगभग सभी काम मोबाइल फोन से कर सकते हैं।
स्मार्टफोन कंपनियां भी मार्केट में सस्ते से लेकर महंगे मोबाइल पेश करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक आ गया है। ऐसे में आप अपनी बहन को एक अच्छा मोबाइल गिफ्ट कर सकते हैं। यहां हम 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 5 स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी बहन को गिफ्ट (Raksha Bandhan 2023 Gift) के रूप में देकर खुश कर सकते हैं। इन फोन्स में बेहतर फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें ये पांच सस्ते फोन
Realme 11x 5G
रियलमी ने अपने इस फोन को हाल ही में पेश किया है। यह स्मार्टफोन 128 GB स्टोरेज और 6GB/8GB रैम के साथ आता है। इसमें 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 30 अगस्त को फ्लिपकार्ट से शुरु होने वाली है। आपकी बहन के लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा गिप्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन 6.72 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी से लैस आता है।Dimensity 6100+ प्रोसेसर द्वारा संचालित इस फोन में कैमरे के मोर्चे पर 64MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
MOTOROLA G62 5G
आप अपनी बहन को मोटोरोला जी 62 स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसमें 8/128 GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6/128 GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। यह 5000mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
यह भी पढ़ेंः 28 अगस्त को लॉन्च होने वाला है Realme का धाकड़ स्मार्टफोन, 5240mAh बैटरी से होगा लैस
Vivo T2 5G
मार्केट में वीवो के भी कई स्मार्टफोन्स उपलब्ध है। इसमें Vivo T2 5G आपकी बहन के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को आप 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन 6.38 इंच डिस्प्ले, 4500mAh बैटरी 64MP प्राइमरी रियर कैमरा और Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस आता है।
Samsung Galaxy F34 5G
आपकी बहन के लिए सैमसंग का गैलेक्सी एफ 34 5जी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह आपको 20 हजार रुपये से कम में मिल जाएगा। इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP + 8MP + 2MP) मिलता है। सेल्फी के लिए सामने की ओर इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। सबसे खास बात इस फोन में 6000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ Exynos 1280 प्रोसेसर मिलता है।
यह भी पढेंः रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहना को गिफ्ट करें ये 5 सस्ते गैजेट्स
Infinix Note 30 5G
आप अपनी बहन के लिए इंफिनिक्स का नोट 30 5जी स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल जाएगा। इसे फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ऑनलाइन साइट्स से खरीद सकते हैं। इस फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। अगर आपकी बहन फोटोग्राफी की भी शौकीन है तो ये फोन बेस्ट हो सकता है। क्योंकि, इसमें 108 MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी और Dimensity 6080 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
संबंधित खबरें
200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
1 hr agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines