QR Code Scanner Scam Avoid Tips: क्या आपको दूर दराज बैठे दोस्त या रिश्तेदार को पैसे भेजने हैं? या फिर कुछ ऑनलाइन खरीदारी की है और उसके लिए आप ऑनलाइन भुगतान करना चाहते हैं? तो इसके लिए सबसे आसान स्टेप है क्यूआर कोड से पेमेंट करना है। दरअसल, कई लोगों के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना एक आसान प्रोसेस है, लेकिन ये सर्विस तभी तक अच्छी है जब तक इससे किसी तरह की कोई ठगी न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं।
आपके साथ न हो जाए क्यूआर कोड स्कैम
एक के बाद एक फ्रॉड के मामले देखने को मिल रहे हैं। डिजिटल पेमेंट का हिस्सा बना क्यूआर कोड स्कैनर कुछ लोगों के लिए समस्या भी बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्यूआर कोड सिर्फ ऑनलाइन लेनदेन के लिए ही नहीं बल्कि अन्य तरह की जानकारी को स्कैन करने के लिए भी लोगों के बीच जाना जा रहा है। गली-गली चौबारे में स्कैनर लगे हुए हैं और जिनमें कुछ स्कैनर फेक भी हो सकते हैं।
Fake QR Code Scam
फेक क्यूआर कोड से होने वाले स्कैम को क्यूशिंग स्कैम (Quishing Scam) कहा जाता है, जो एक तरह का फिशिंग स्कैम है। इसके जरिए फेक क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर यूजर्स के साथ फ्रॉड किया जाता है। देश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोग QR Code को स्कैन करके ठगी के शिकार हुए हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! 7 तरह के होते हैं UPI Payment Frauds, ऐसे करें अपना बचाव
डुप्लिकेट वेबसाइट से स्कैम
आमतौर पर स्कैमर्स का एक आम तरीका ये है कि वो यूजर्स से कैमरे का इस्तेमाल करके क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और फिर वो किसी अन्य वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जो कि किसी साइट की फर्जी वेबसाइट हो सकती है। ये सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट नहीं बल्कि बैंक की भी डुप्लिकेट वेबसाइट य हो सकती है। ऐसे में क्यूआर कोड स्कैन करने वाले यूजर्स की जानकारी भी हैक हो सकती है जिसके बाद वो फिशिंग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
कैसे करें क्यूआर कोड स्कैम से बचाव?
- कुछ क्यूआर कोड वेरिफिकेशन के लिए यूपीआई पिन मांगते हैं जो घोटालेबाज की एक चाल हो सकती है। पिन को एड करके आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए अपने यूपीआई पिन को ऐसे किसी से भी साझा न करें।
- कुछ क्यूआर कोड में दुर्भावनापूर्ण फाइलें या मिररिंग सॉफ्टवेयर भी होते हैं, जिससे यूजर्स के फोन की सभी जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच सकती है। किसी भी क्यूआर कोड स्कैन न करें। पहले अच्छे से जांच करें।
- क्यूआर कोड के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। इससे भी आपके बैंक खाते को खतरा हो सकता है।
- किसी के साथ अपने फोन में आए ओटीपी को शेयर न करें, वरना आपकी ये गलती बैंक खाता खाली होने की वजह बन सकती है।
क्यूआर कोड स्कैम होने पर क्या करें?
अगर आपके साथ क्यूआर कोड से संबंधित कोई ठगी हो गई है या फिर आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो चुके हैं तो आपको सबसे पहले इसकी शिकायत (Cyber Crime Complaint) करनी होगी। साइबर फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर संपर्क करें। आप साइबर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम के शिकार होने पर तुरंत करें घर बैठे शिकायत, ये है तरीका
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines