रक्षांबंधन पर भाई या बहन को हर बार की तरह सिर्फ हैप्पी रक्षाबंधन का मैसेज भेजना थोड़ा पुराना तरीका हो गया है. तो इस बार कुछ ऐसा भेजे जिसे देखकर सामने वाला खुश हो जाए और उसे संभालकर भी रख सके, तो AI की मदद ली जा सकती है. Google Gemini और ChatGPT जैसे AI टूल की मदद से अपनी या भाई-बहन की फोटो को रक्षाबंधन थीम वाली 3D इमेज में बदला जा सकता है. इसके लिए फोटो अपलोड करने के बाद सही Prompt देना होगा. कुछ ही मिनट में आपकी साधारण फोटो को एक खास डिजिटल गिफ्ट में बदला जा सकता है.
Gemini से ऐसे बनाएं 3D रक्षाबंधन फोटो
Google Gemini में अपनी फोटो अपलोड करें और उसे रक्षाबंधन थीम में बदलने के लिए Prompt दें. इसमें फोटो को 3D लुक देने के साथ भाई-बहन के चेहरे और पहचान को पहले जैसा रखने के लिए कहा जा सकता है. इसके बाद Gemini आपकी फोटो और दिए गए निर्देश के हिसाब से नई इमेज तैयार करेगा.
---विज्ञापन---
उदाहरण के लिए यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं-
“इस फोटो को खूबसूरत 3डी रक्षाबंधन थीम में बदलें. भाई-बहन का चेहरा और पहचान बिल्कुल समान रखें. बैकग्राउंड में रक्षाबंधन का उत्सव, राखी और हल्की गर्म रोशनी दिखाएं. तस्वीर को हाई क्वालिटी और नैचुरल रखें.”
---विज्ञापन---
English Prompt भी कर सकते हैं इस्तेमाल
प्रोम्प्ट 1- Turn this photo into a beautiful 3D Raksha Bandhan-themed image. Keep the faces, facial features and identities of the brother and sister exactly the same. Add a festive Raksha Bandhan atmosphere with a rakhi, traditional decorations and warm lighting. Make the image look realistic, high-quality, natural and visually appealing.
प्रोम्प्ट 2- Transform this photo into a beautiful royal 3D Raksha Bandhan portrait. Keep the brother and sister’s faces, facial features and identities exactly unchanged. Dress them in elegant traditional Indian outfits, with the sister tying a beautiful rakhi on her brother’s wrist. Add subtle festive decorations, flowers, diyas and a warm golden background. Make the image realistic, premium, detailed, natural-looking and high resolution.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: इस रक्षाबंधन बहन को गिफ्ट करें ये धांसू फोन, 20,000 से 50,000 के बजट में जबरदस्त हैं ये 7 ऑप्शन
ChatGPT से भी बना सकते हैं पर्सनलाइज्ड फोटो
ChatGPT के इमेज फीचर की मदद से भी राखी के लिए खास फोटो तैयार की जा सकती है. इसके लिए अपनी फोटो अपलोड करें और Prompt में बताएं कि आपको किस तरह की तस्वीर चाहिए. इसमें कपड़े, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो की स्टाइल के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है. इससे साधारण फोटो को रक्षाबंधन के हिसाब से नया और फेस्टिव लुक दिया जा सकता है.
---विज्ञापन---
ChatGPT के लिए यह Prompt इस्तेमाल करें
प्रोम्प्ट 1- Transform this photo into a premium 3D festive Raksha Bandhan portrait. Keep the brother and sister’s faces and identities unchanged. Add elegant traditional outfits, Raksha Bandhan decorations and a warm festive background. Make it realistic, detailed, natural-looking and high resolution.
प्रोम्प्ट 2- Create a cute and heartwarming 3D Raksha Bandhan scene using this photo. Keep the brother and sister’s faces and identities exactly the same without changing their facial features. Show them smiling naturally while celebrating Raksha Bandhan, with colorful rakhi decorations, flowers, sweets and soft festive lights in the background. Make it look realistic, joyful, vibrant, detailed and high quality.
---विज्ञापन---
अच्छा रिजल्ट पाने के लिए Prompt में ये बातें लिखें
AI से मनचाही फोटो बनवाने कि ले प्रोम्प्ट में अपनी जरूरत साफ-साफ बताना जरूरी है. इसमें यह लिखा जा सकता है कि फोटो 3डी होचाहिए या रियलिस्टिक, बैकग्राउंड कैसा रखना है और भाई-बहन के कपड़े किस तरह के होने चाहिए. अगर चेहरे और पहचान को मौजूदा फोटो जैसा ही रखना चाहते हैं तो यह बात Prompt में साफ लिखें. फोटो को ग्रीटिंग कार्ड, सोशल मीडिया पोस्ट या प्रोफाइल फोटो के हिसाब से बनाने के लिए भी कहा जा सकता है.
AI से तैयार की गई फोटो को भाई या बहन को WhatsApp पर भेज सकते हैं या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं. इसमें नाम या अपनी तरफ से कोई छोटा सा मैसेज जोड़कर इसे और खास बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बहन को गिफ्ट करें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बिना लाइसेंस चला सकेंगी, कीमत सिर्फ 44 हजार से शुरू