Probuds N31 की बिक्री भारत में शुरू, मिल रही इतने रुपये तक की छूट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Probuds N31 Sale Price in India: भारत में आखिरकार आज यानी 12 अप्रैल, बुधवार को प्रोबड्स एन31 नेकबैंड की बिक्री शुरू हो चुकी है। टैगलाइन “स्ले द लिमिट्स” के साथ आने वाले प्रोबड्स एन31 एक तगड़े बैटरी बैकअप और दमदार फीचर्स के साथ आती है। आइए प्रोबड्स एन31 नेकबैंड की कीमत, सेल ऑफर और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
भारत में प्रोबड्स एन31 नेकबैंड को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। अमेजन इंडिया पर इस प्रोबड्स को सिर्फ 999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी असल कीमत 2,499 रुपये है जो 60 प्रतिशत छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसके वाइल्ड रेड, पैंथर ब्लैक और फायरफ्लाई ग्रीन कलर ऑप्शन्स हैं।
और पढ़िए- Probuds N31 Neckband Review: मजह 999 रुपये का है ये नेकबैंड, खरीदने से पहले जानें इसकी खासियत
प्रोबड्स एन31 एक किफायती नेकबैंड है जो 1000 रुपये के अंदर बेहतरी लुक के साथ आता है। अमेजन और Lava Mobiles के ऑनलाइन स्टोर पर प्रोबड्स एन31 नेकबैंड खरीदने के लिए उपलब्ध है।
प्रोबड्स एन31 नेकबैंड इमर्सिव हाई बास साउंड आउटपुट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, डेडिकेटेड प्रो-गेम मोड और 10mm डायनामिक ड्राइवर्स प्रदान करता है। इसमें 280 mAh की बड़ी बैटरी है जो 45+ घंटे का प्लेटाइम, ENC और एक प्रो-गेम मोड प्रदान करती है जो 60ms तक की लेटेंसी प्रदान करती है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इसका इस्तेमाल 12 घंटे तक किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: