Primebook 4G Laptop की फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव लॉन्चिंग, ऑफर्स से होगा तगड़ा फायदा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Primebook 4G Laptop Launch Date in India: लोकप्रिय रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में प्रदर्शित प्राइमबुक 4जी जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 20 हजार रुपये से कम कीमत में एक एंड्रॉइड लैपटॉप की एंट्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से होने वाली है।
ई-कॉमर्स की प्रसिद्ध वेबसाइट फ्लिपकार्ट कई प्रोडक्ट्स को अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉन्च करने के लिए भी जानी जाती है। भारत का स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर छात्रों के लिए प्राइमबुक लैपटॉप को पेश करने वाला है। आइए Primebook 4G Laptop के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ई-लर्निंग और ऑनलाइन परीक्षाओं पर बढ़ती निर्भरता के साथ, छात्र अपनी शैक्षिक प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाने के लिए अपनी तकनीक का विस्तार कर रहे हैं। संभावना है 11 मार्च 2023 से प्राइमबुक लैपटॉप को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।
इसकी कीमत 16,990 रुपये हो सकती है। हालांकि, इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस ऑफर फ्लिपकार्ट पर 14,990 रुपये है। इस तरह से ग्राहक फ्लिपकार्ट के जरिए 15 हजार रुपये से कम कीमत में नया लैपटॉप खरीद सकेंगे। आप चाहें तो 24 महीने तक नो कॉस्ट EMI पर भी प्राइमबुक 4जी लैपटॉप को खरीद सकते हैं।
यह लॉन्च फ्लिपकार्ट के छात्र-अनुकूल अभिनव लैपटॉप के चयन में जोड़ता है। छात्र बैंक ऑफर्स, स्टूडेंट डिस्काउंट ब्रांड ऑफर्स, नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स (सभी कार्ड्स पर), अन्य ऑफर्स के साथ चुनकर 12,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं।

प्राइमबुक 4जी को 4जी वायरलेस सिम कनेक्टिविटी और एंड्रॉइड 11-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम प्राइमओएस के साथ इस मांग को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें मीडियाटेक एमटी8788 प्रोसेसर है, जिसे 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। आप चाहें तो इसमें 200GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
प्राइमबुक 4 जीबी रैम और 10+ घंटे की बैटरी लाइफ से लैस है। ये कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए एक सही विकल्प है। इस लैपटॉप में 200 से अधिक एजुकेशनल ऐप्स मौजूद हैं। इसके अलावा 10,000 से अधिक एंड्रॉइस ऐप्स हैं। इसमें आप एक बार में एकसाथ कई विंडोज को ओपन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: