Vivo V27 Pro 5G को सिर्फ 3,889 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo V27 Pro 5G Smartphone: वीवो की लेटेस्ट वी27 सीरीज हाल ही में लॉन्च हुई है। इसमें शामिल वीवो वी27 प्रो एक कलर चेंजिंग स्मार्टफोन है जिसके दो वेरिएंट भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। इसके 8GB + 128GB की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत 39,999 रुपये है। हालांकि, एक ऑफर के तहत आर इसे आप सिर्फ 3,889 रुपये में घर मंगवा सकते हैं।
जी हां, सिर्फ 3,889 रुपये में वीवो वी27 प्रो को घर मंगवाने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के जरिए आप इस फोन को कई ऑफर्स से काफी कम में खरदी सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) चल रही है जिसमें फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
वीवो वी27 प्रो 5जी के दोनों वेरिएंट्स पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स दिया जा रहा है। दोनों को अप्लाई करके फोन की कीमत आधे से भी कम हो सकती है। यहां पर चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की छूट दी जा रही है। जबकि, Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल रहा है।
वीवो वी27 प्रो 5जी पर सबसे अधिक छूट का फायदा एक्सचेंज ऑफर से हो सकता है। दोनों वेरिएंट्स पर 22,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। अगर आप इसका पूरा फायदा पाने में कामयाब रहे, तो वीवो वी27 प्रो की कीमत काफी कम हो सकती है। ऐसे में फोन की कीमत 8GB + 128GB के लिए 37,999 रुपये की जगह 15,499 रुपये और 12GB + 256GB के लिए 39,999 रुपये की जगह 17,499 रुपये तक हो सकती है।
वीवो वी27 प्रो 5जी को आप सिर्फ 3,889 रुपये में EMI Option चुनकर मंगवा सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर के अलावा ईएमआई ऑप्शन भी दिया जा रहा है। हर महीने 6 महीने, 12 महीने या 24 महीने के ऑप्शन के साथ ईएमआई के जरिए फोन खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: