News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Smartphone Charging Safety Tips: बरसात के मौसम में नमी(मॉइस्चर) और इससे जुड़े खतरे सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर फोन चार्जिंग पोर्ट से गीला हो और कोई उसे चार्ज पर लगाता हैं, तो यह शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है। नतीजतन, फोन का मदरबोर्ड खराब हो सकता है और मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं।
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन IP रेटिंग (वॉटरप्रूफ या स्प्लैश-प्रूफ) के साथ आते हैं। यानी हल्की-फुल्की बारिश में अगर फोन भीग भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इसके चार्जिंग पोर्ट में पानी जाने से नुकसान जरूर हो सकता है।
हाई-एंड फ्लैगशिप फोन (जैसे iPhone, Samsung Galaxy S सीरीज, Google Pixel) में ये रिस्क कम होता है। वहीं बजट और मिड-रेंज फोन, जिनकी IP रेटिंग कमजोर होती है, उनमें पानी से नुकसान की संभावना ज्यादा रहती है।
इस तरह थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप न सिर्फ अपने फोन को बल्कि खुद को भी शॉर्ट सर्किट और आग जैसी खतरनाक घटनाओं से बचा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।