Portronics Kronos X4 स्मार्टवॉच लॉन्च, पानी में गिरने से भी नहीं होगी खराब! जानें फीचर्स और कीमत

Portronics Kronos X4 Launch Price, Portronics Kronos X4 Specification
विज्ञापन

Portronics Kronos X4: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन और कीमत के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। स्मार्टवॉच बाजार में पोर्ट्रोनिक्स की नई स्मार्टवॉच ने भी एंट्री कर लिया है जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया है। ये एक किफायती स्मार्टवॉच है जिसमें बेहतरीन फीचर्स हैं। इसका नाम पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 है जो 100 से ज्यादा कस्टामाइजेशन के साथ है। आइए इसकी खासियत और कीमत के बारे में बताते हैं।

Portronics Kronos X4 Specifications

बात करें पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 स्मार्टवॉच के खासियत की तो इसमें 1.85-इंच डिस्प्ले है, जो एचडी रिजॉल्यूशन के साथ है। इस वॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेश और डायनेमिक वॉच फेस है। ये एक मेटल चेसिस के साथ है।

विज्ञापन

इस वॉच में फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एसपीओ2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरस, ब्रीदिंग सेशन और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जो वॉटर रेसिटेंट के साथ है। इसके दाईं तरफ एक बटन दिया गया है। इसमें स्पोर्ट्स के भी कई मोड शामिल हैं।

Portronics Kronos X4 Features

पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक एक बिल्ट-इन एचडी माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसके अलावा एक स्पीकर भी है जिससे डायरेक्ट फोन कॉल की जा सकती है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है। फोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर कॉलिंग सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

Portronics Kronos X4 Battery

बात करें अगर अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको कैमरा और संगीत नियंत्रण करने समेत एक सूचना प्रदर्शन, मौसम अपडेट की सुविधा मिलती है। इसकी बैटरी पर गौर करें तो ये 260 एमएएच की बैटरी के साथ है।

विज्ञापन

Portronics Kronos X4 Price In India

पोर्ट्रोनिक्स क्रोनोस एक्स4 की कीमत पर अगर गौर किया जाए तो ये 2,999 रुपये है। आप इसे पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट की साइट से भी खरीद सकते हैं। इसके ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स हैं।

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ