Portronics Harmonics Twins S5 Earbuds Launch Price In India: 1000 रुपये से कम में एक धांसू ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बड़ी टेक कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने सस्ते में एक दमदार ईयरबड्स लॉन्च किया है। कंपनी ने जिस बड्स को पेश किया है उसका नाम Portronics Harmonics Twins S5 है। चलिए इसके खासियत और कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Portronics Harmonics Twins S5: क्या है कीमत?
ब्रांड ने इस ईयरबड्स को भारतीय बाजार में ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत महज 849 रुपये रखी गई है। ग्राहक पोर्टोनिक्स के इस नए वायरलेस बड्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, अमेजन सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। सबसे खास बात कंपनी बड्स के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।
ये भी पढ़ेंः 5000mAh बैटरी, 6GB रैम वाले Vivo Y22 पर भारी छूट, महज 899 रुपये में हो सकता है आपका
Portronics Harmonics Twins S5 की खासियत
पोर्टोनिक्स के इस ईयरबड्स में 8.5mm डायनामिक ड्राइवर्स हैं। कंपनी इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी का दावा करती है। नए ईयरबड्स छोटे और बेहद लाइटवेट हैं और कानों में कंफर्टेबल फिटिंग के लिए सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स के साथ आते हैं। हर ईयरबड्स का वजन मात्र 3.5 ग्राम है और यह IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। दिखने में भी यह बेहद शानदार है।
ये भी पढ़ेंः boAt Rockerz 551 ANC हेडफोन की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत-फीचर्स
बैटरी बैकअप को लेकर दावा है कि ये एक बार फुल चार्ज होने के बाद 4 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और कुल बैटरी लाइफ के 15 घंटे की पेशकश करते हैं। ये केवल 6 मिनट की चार्जिंग में 90 मिनट तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। ये यूएसबी टाइप सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
ईयरबड्स की बॉडी IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ भी आती है। अन्य स्पेक्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.2, वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट, लो लेटेंसी गेमिंग मोड, मोनो मोड सपोर्ट और टच कंट्रोल सपोर्ट मिलते हैं। कुल मिलाकर Portronics के ये ईयरबड्स इस प्राइस रेंज में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines