Vivo Y22 Discount Offer: अगर आपका बजट 15 से 20 हजार रुपये है और आप एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Vivo Y22 एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ कई धांसू फीचर्स से लैस आता है। फोन की असली कीमत 20 हजार रुपये है, लेकिन अभी इसे 15 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। चलिए बताते हैं कैसे?

Vivo Y22: कीमत और ऑफर

दरअसल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील में वीवो वाई 22 को बंपर ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की अमेजन पर एमआरपी 19,990 रुपये। लेकिन अभी इसे 17 फीसदी की डिस्काउंट के बाद 16,499 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। इतन ही नहीं फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

विज्ञापन

चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के 1240 रुपये का और छूट का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं, ग्राहक अपने पुराने को बदलकर 15,600 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यानी सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर वीवो के इस फोन को महज 899 रुपये (16,499-15,600) में अपना बनाया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।

नोटः हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

विज्ञापन

ऐसे हैं Vivo Y22 स्पेसिफिकेशन

वीवो का स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज में आता है। बेहतर परफॉर्में के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट है। इसमें 6.55 इंच का एचडी+ LCD पैनल दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड FunTouch OS 12 UI पर काम करता है।

विज्ञापन

कैमरे के मोर्चे पर कंपनी इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे ऑफर करती है। इसमें एक 50MP के प्राइमरी लेंस और दूसरा 2MP का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पबावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ