हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5 हजार से कम में खरीदें Washing Machine, खूबियां हैं बेमिसाल

Portable Mini Washing Machine under 5000 : अगर आपका बजट भी 5 हजार या उससे कम है तो आज हम आपके लिए 3 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। जिन्हें आप अमेजन से घर बैठे आर्डर कर सकते हैं। इसमें आपको Spin Dryer भी मिलेगा जो आपके कपड़े मिनटों में सुखा देगा।

विज्ञापन

Portable Mini Washing Machine: 5 हजार से कम कीमत में एक नई Washing Machine खरीदने का सोच रहे हैं? तो आज हम आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 3 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। खास बात यह है कि इन्हें यूज करना भी काफी आसान है और ये पोर्टेबल भी हैं। सभी को आप Amazon से सस्ते में खरीद सकते हैं। लिस्ट में एक Washing Machine तो सिर्फ 2,760 रुपये की है जिसे आप घर में मौजूद किसी भी बाल्टी में फिट करके उसे वाशिंग मशीन बना सकते हैं। लिस्ट में शामिल एक वाशिंग मशीन तो कपड़ों को धोने के साथ साथ सुखा भी सकती है। आइये इन सभी पर एक नजर डालते हैं…

ROMINO Latest Portable Mini Washing Machine

5 हजार से कम कीमत में आने वाली ये पोर्टेबल Mini Washing Machine काफी जबरदस्त है जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं। आप इसे अमेजन के जरिए 51% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 4,889 रुपए में अपना बना सकते हैं। इसकी कैपेसिटी 2 किलोग्राम्स है। इसे आप EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं जहां आपको 24 महीनों तक सिर्फ 239 रुपए देने होंगे। इसका मतलब है कि आप इसे मात्र 239 रुपए में अपना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें : MWC इवेंट में होगी Smartphones की बारिश

विज्ञापन

Hilton 3 kg Single-Tub Washing Machine with Spin Dryer

ये पोर्टेबल Mini वाशिंग मशीन इस प्राइस रेंज की सबसे जबरदस्त मशीन है जिसमें आपको कपड़े धोने के साथ-साथ एक Spin Dryer भी मिलता है जो आपके कपड़े भी सूखा देगा। इसे भी आप अमेजन से सिर्फ 4,948 रुपए में अपना बना सकते हैं। खास फीचर्स की बात करें तो इसे आप घर के इन्वर्टर पर भी यूज कर सकते हैं क्योंकि इसका लोड सिर्फ 190 W है। वाशिंग मशीन कैपेसिटी 3 किलोग्राम है।

Handy/Bucket/Mini Washing Machine with Timing belt

लिस्ट की आखिरी और सबसे यूनिक वाशिंग मशीन की बात करें तो इसमें हमने इस डिवाइस को रखा है जो बाल्टी में फिट करके, बाल्टी को ही वाशिंग मशीन में बदल देता है। खास बात यह है कि इसमें आपको ISI पावरफुल कॉपर मोटर मिलती है जिसकी 1 साल वारंटी है। साथ ही इसमें आपको Auto Cut ऑफ का भी ऑप्शन मिलता है जो ओवर हीट होने से इस डिवाइस को बचाता है। कीमत की बात करें तो इसे अभी आप अमेजन से 65% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 2,760 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : सावधान! कहीं आप तो नहीं यूज कर रहे ये 5 Android ऐप्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola