Portable Fan: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और घरों में पंखा चलना शुरू भी हो गया है। जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ेगा, वैसे-वैसे AC के दाम भी आसान को छू सकते हैं। गर्मी से राहत दिलवाने वाले प्रोडक्ट्स जैसे- कूलर और AC काफी काम का साबित होता है लेकिन इस मौसम में बिजली भी काफी कट होती है और फिर गर्मी से बचाने के लिए पोर्टेबल फैन आपके काम आ सकता है।
जी हां, आज हम आपके लिए रिचार्जेबल मिनी फैन लेकर आए हैं जो बिना बिजली की खपत करे आपको कहीं भी कभी भी गर्मी से राहत दिलवाने के काम आ सकता है। वजन में हल्का होने के कारण इस फैन को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। आइए आपको इस पोर्टेबल मिनी फोल्डिंग फैन के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – 5G Smartphone Deals: यहां पर 50 हजार का फोन सिर्फ 10 हजार रुपये में! जल्दी जान लें ऑफर्स
Portable Mini Folding Fan Specifications
इस पोर्टेबल मिनी फोल्डिंग फैन में एक बैटरी फिट की जाती है, जो आपको ठंडी हवा देना का काम करती है। इसे चार्ज करने के लिए USB पोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा ये LED लाइट के साथ भी आता है। बिजली चली जाने पर आप ठंडी हवा के साथ इमरजेंसी लाइट के तौर पर भी इसको यूज कर सकते हैं।
घर, ऑफिस या अन्य जगहों पर इस पंखे को ले जाना आसान है। इसकी खासियत है कि ये फैन फोल्ड हो जाता है और आप इसे आसानी से बैग या फिर लगेज में रखकर ले जा सकते हैं।
और पढ़िए – सस्ता iPhone का चक्कर पड़ा महंगा! मिनटों में लगा 29 लाख का झटका, जानिए कैसे?
कहीं भी फिट कर सकते हैं फैन
आप इस फैन को आसानी से किसी भी दिवार के कॉर्नर में फिट कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे टैबल पर भी रख सकते हैं। ये फैन 180 डिग्री तक घूमते हुए पूरे कमरे में हवा सप्लाई करने का काम करता है। इसकी बॉडी पूरी तरह से प्लास्टिक की है। इसे कंट्रोल करने के लिए बटन दिए गए हैं।
Portable Mini Folding Price
फोल्डिंग फैन को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 1500 रुपये से 3 हजार रुपये के बीच होती है। ऑफर्स की मदद से आप इसे कम कीमत में भी खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
12 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
14 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
16 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
18 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
19 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines