Portable AC: गर्मी के बढ़ाने के साथ ही हम तरह-तरह के डिवाइस को अपनाने की सोचते हैं। राहत पाने के लिए घर में AC या कूलर लगाने का प्लान करते हैं। जबकि, घर में पहले से ही लगे पुराने एसी या कूलर को फिर से नया बनाने के लिए भी तरह-तरह के टिप्स को अपनाते हैं। हालांकि, समस्या तब बढ़ जाती है जब घर में स्पेस की कमी हो या किसी ऐसे डिवाइस की जरूरत हो जिसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकेगा। घर की शोभा को कई बार खराब करने में AC का योगदान भी हो सकता है। दीवार पर लगाने से वॉल लुक खराब हो जाता है और विंडो एसी के लिए खास स्पेस चाहिए होता है।
कम स्पेस में भी मिलेगी गर्मी से राहत
अगर आप भी इससे कुछ बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं तो आपके लिए हम दो खास प्रोडक्ट लेकर आए हैं। इनकी मदद से आपको गर्मी से राहत मिल सकेगी और आप आसानी से उसे कहीं भी रख सकते हैं। घर में चाहे स्पेस की कमी हो या आपका बजट सिर्फ 40 हजार के करीब हो, ये प्रोडक्ट आपके लिए काम का हो सकता है। आइए जानते हैं।
Blue Star Portable AC
ब्लू स्टार के एयर कंडीशनर्स को काफी लोगों के बीच पसंद किया जाता है। दमदार कूलिंग और बिजली की बचत के अलावा स्पेस की कमी होने पर इस पोर्टेबल एयर कंडीशनर को अपना सकते हैं। दरअसल, हम ब्लू स्टार के 1 टन पोर्टेबल एयर कंडीशनर की बात कर रहे हैं। इस एसी को क्रोमा पर 33,090 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। पोर्टेबल होने के कारण आप इसे आसानी से कहीं भी रख सकते हैं और आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Saving Days Sale शुरू होने से पहले ही सस्ते में मिल रहा है AC, जानें कैसे?
Lloyd Portable AC
इसके अलावा एक और पोर्टेबल एसी Lloyd कंपनी का है। इसे अमेजन पर 40 हजार रुपये से कम कीमत में लिस्ट किया गया है। Lloyd 1.0 टन पोर्टेबल एसी 54,990 रुपये की जगह 39,490 रुपये में लिस्टेड है। आप इसकी कीमत पर 28 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट पा सकते हैं। पोर्टेबल होने के कारण ये भी आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 15 और iPhone 14
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines