मात्र 749 रुपये में मिल रहा 108MP कैमरा वाला 5G फोन! ऑफर का जल्द उठाएं लाभ
Edited By Sumit Kumar

POCO X5 Pro 5G
Edited By Sumit Kumar

POCO X5 Pro 5G
POCO X5 Pro 5G: 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में एक नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए वीवो POCO का X5 Pro 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। सबसे खास बात ये है कि यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर इस समय बंपर ऑफर के साथ लिस्टेड है। आइये इसकी कीमत, फीचर्स और इसपर मिल रहे ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
पोको का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज- 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में आता है। फ्लिपकार्ट पर इस समय इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 20,999 और 24,999 रुपये है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 की फ्लैट छूट मिल सकती है। इसके साथ ही ग्राहक इस फोन को ₹879/माह की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः स्वतंत्रता दिवस पर बंपर ऑफर, 100MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन मात्र 899 रुपये में! जल्द खरीदें
पोको के इस फोन पर सबसे बड़ी छूट एक्सचेंज ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर पोको एक्स 5 प्रो 5जी के 6 जीबी वेरिएंट पर 20,250 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। यानी आप एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ लेकर इस फोन को महज 749 रुपये (20,999-20,250) में अपना बना सकते हैं।
नोटः आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि स्मार्टफोन को खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G Processor द्वारा संचालित है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें Full HD+ OLED Display देखने को मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 Nits पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
5000 mAh Battery से लैस पोको एक्स 5 प्रो में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (108MP + 8MP + 2MP) मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हैंडसेट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मार्केट में रियलमी का भी एक धांसू स्मार्टफोन उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme 10 Pro 5G है और फ्लिपकार्ट पर इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह 108MP कैमरा, 5000 mAh Battery, Qualcomm Snapdragon 695 5G Processor के साथ आता है।
फ्लिपकार्ट पर रियलमी के इस स्मार्टफोन (6GB+128GB) की कीमत 16,999 रुपये है। यह ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 2MP + 2MP) और 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डिवाइस 5000 mAh Lithium Ion Battery और Mediatek Dimensity 810 5G Processor द्वारा संचालित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: