Poco X5 5G Launch Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है। पोको एक्स5 5जी को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये से कम का है तो आपके लिए ये स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
दरअसल, पोको की ओर से अपना नया स्मार्टफोन 20 हजार से कम कीमत में बाजार में पेश किया गया है जिसे पहली बिक्री के दौरान डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल सकता है। पोको एक्स5 को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी के साथ पेश किया गया है। आइए पोको एक्स5 5जी के बारे में जानते हैं।
Poco X5 Launch Price & Availability in India
पोको एक्स5 को दो कॉन्फ़िगरेशन- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 20,999 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- जगुआर ब्लैक, सुपरनोवा ग्रीन और वाइल्डकैट ब्लू है।
Poco X5 5G Specifications
पोको X5 में 6.67 इंच का फुल HD+ (1080×2400p) सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट और कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 3 शील्ड है। ये Android 12-आधारित MIUI 13 OS, 6GB/8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ है। इसमें 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़िए –Samsung Galaxy A Series में आ रहे हैं दो धांसू स्मार्टफोन, इस दिन लॉन्च होने के लिए तैयार
Poco X5 5G Battery & Camera
पोको X5 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 48MP(f/1.8) 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड कैमरा और LED फ्लैश के साथ 2MP (f/2.4) मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 13MP (f/2.0) कैमरा है।
Poco X5 5G Features
इसमें हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो सिम + नैनो सिम या माइक्रोएसडी कार्ड), एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक इंफ्रारेड सेंसर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक स्पीकर भी है। ये 8एनएम वर्ग के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) के साथ आता है, जो 2.2 गीगाहर्ट्ज तक अधिकतम सीपीयू गति को क्लॉक कर सकता है और एंड्रेनो 618एल द्वारा समर्थित है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
27 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines