POCO M6 Plus Launch Price: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी POCO भारत में जल्द ही POCO M6 Plus 5G की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इससे पहले ही हैंडसेट गीकबेंच लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। हालांकि कंपनी ने अभी तक M6 Plus के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन 91Mobiles की एक नई रिपोर्ट ने भारत डेब्यू से पहले POCO M6 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। स्पेसिफिकेशन के आधार पर, हैंडसेट Redmi 13 5G का रीब्रांडेड वर्शन लग रहा है। इसमें रियर पर रिंग LED फ्लैश और डिस्प्ले पर सेंटर पंच होल नॉच हो सकता है। अगर आप भारत में कोई बजट डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस फोन के बारे में जरूर जान लें…
POCO M6 Plus के स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन होने का दावा किया है। M6 Plus में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सेलेरेटेड एडिशन हो सकता है। यह फोन Android 14-बेस्ड HyperOS सॉफ़्टवेयर पर चलेगा। लंबे समय तक यूज के लिए इसमें एक 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
कैसा होगा कैमरा?
कैमरा की बात करें तो, @Sudhanshu1414 ने बताया कि हैंडसेट में पीछे की तरफ 108MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी शूटर हो सकता है। आगे की तरफ, इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। सिक्योर ऑथेंटिकेशन के लिए, डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। डिवाइस में IP53 रेटिंग, हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : लैपटॉप में कैसे लग सकती है आग? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव का तरीका
POCO M6 Plus की भारत में कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है जिसमें एक 6GB + 128GB और दूसरा 8GB और 128GB मॉडल होगा। 6GB वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि M6 Plus 5G के 8GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो सकती है। डिवाइस पर ऑफर के जरिए 1,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। यह डिवाइस पर्पल, ब्लैक और सिल्वर कलर में लॉन्च हो सकता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
31 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines