सिर्फ 12,999 रुपये में 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ऐसे और कम हो जाएगी कीमत

Poco M6 Plus 5G Launch Price and Features: पोको ने भारत में अपना एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है जिसमें शानदार कैमरा के साथ बड़ी बैटरी मिल रही है। चलिए इसके बारे में जानें…

Poco M6 Plus 5G

Poco M6 Plus 5G Launch Price and Features: पोको ने भारत में अपनी M-सीरीज स्मार्टफोन रेंज के तहत नया Poco M6 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट कैटेगरी का फोन है जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। हैंडसेट में पीछे की तरफ सैमसंग ISOCELL HM6 सेंसर है और यह 6.79 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। पोको का ये नया फोन तीन कलर वैरिएंट आइस सिल्वर, मिस्टी लैवेंडर और ग्रेफाइट में आता है। स्मार्टफोन की सेल 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

विज्ञापन

Poco M6 Plus 5G की कीमत

Poco M6 Plus 5G को कंपनी ने दो वैरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया है जिनकी कीमत 12,999 रुपये और 14,499 रुपये है। कंपनी ने पहली सेल में SBI, HDFC और ICICI बैंक पर 1,000 रुपये की छूट और 6GB+128GB वैरिएंट पर 500 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

विज्ञापन

Image

Poco M6 Plus 5G के स्पेसिफिकेशन

पोको M6 प्लस 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर से लैस है, जो 2.3 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड के साथ 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। चिपसेट में UFS 2.2 स्टोरेज और 16GB तक रैम है, जिसमें 8GB वर्चुअल रैम शामिल है। डिवाइस 6.79-इंच का LCD, 91.20% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120Hz AdaptiveSync का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है। आसान शब्दों में कहें तो इसमें आपको काफी स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है। पोको M6 प्लस 5G TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन

कैमरा सबसे खास…

कैमरे की बात करें तो Poco M6 Plus 5G में 108MP का Samsung ISOCELL HM6 सेंसर डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 3x इन-सेंसर जूम और f/1.75 अपर्चर है। सेल्फी के लिए डिवाइस में f/1.75 अपर्चर के साथ फ्रंट में 13MP का कैमरा है। दोनों कैमरे 30fps पर 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

Image

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,030mAh की बैटरी है। इसमें USB टाइप-C पोर्ट है। Poco M6 Plus 5G Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर चलता है। कंपनी यूजर्स को 2 बड़े Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ