POCO F5 Series Launch Date In India: पोको अपनी F5 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में दो मॉडल- POCO F5 और POCO F5 Pro शामिल होगा। पोको के कंट्री हेड हिमांशु टंडन के अनुसार, POCO F5 सीरीज के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर मॉडल नंबर 23049PCD8I के साथ एक नया POCO स्मार्टफोन को देखा गया है। लिस्टिंग से इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है।
POCO F5 गीकबेंच लिस्टिंग
POCO F5 का भारतीय वेरिएंट हाल ही में मॉडल नंबर 23049PCD8I के तहत गीकबेंच 5 बेंचमार्क डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था, जहां 1118 अंकों का सिंगल-कोर स्कोर और 4236 अंकों का मल्टी-कोर स्कोर दर्ज किया गया था।
और पढ़िए – Twitter ने जारी किया नया अपडेट, कंपनी पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले ट्वीट्स की रीच होगी कम, अलग से लेबल भी दिखेगा
बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि POCO F5 एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलेगा जिसका कोडनेम मार्बलिन है। प्रोसेसर में 2.92GHz पर क्लॉक किए गए एक कोर, 2.50GHz पर क्लॉक किए गए तीन कोर और 1.80GHz पर चार कोर शामिल हैं। खबर ये भी है कि POCO F5 एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
और पढ़िए – Vivo X90 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म, जानें कीमत-फीचर्स
इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन 8GB रैम से लैस होगा और Android 13 प्री-इंस्टॉल के साथ आएगा, जिसके टॉप पर MIUI स्किन होने की संभावना है। फिलहाल पोको के इस नए फोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
44 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines